India No.1 News Portal
प्रधानाचार्या प्रवीण सैली ने विद्यार्थियों के उत्साहपूर्वक भाग लेने पर व्यक्त की प्रसन्नता
प्रातःकालीन सभा में विद्यार्थियों को ज़िला रेड क्रॉस सोसाइटी की ओर से करण गोस्वामी द्वारा जादू के मज़ेदार करतब दिखाए गए। विद्यार्थियों ने बहुत उत्सुकता के साथ बोतल से रंग-बिरंगे फूलों का हार बनाने, छोटी रस्सी के तीन सिरे करने,दस के नोट से पाँच सौ का नोट बनाने, भूल-भलैयाँ डिब्बे से सामान गायब करने, मैजिक कलर बुक से रंग भरने और जादुई छड़ी से किए गए अनूठे करतबों को देखा। इसके पश्चात गतिविधि प्रभारी रंजू शर्मा तथा वीनू अग्रवाल की देखरेख में पहली से बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों ने दीपावली पर्व के उपलक्ष्य में कटआउट्स-दीये सजाने, वॉल हैंगिग बनाने, सजावटी पॉट बनाने जैसी विभिन्न गतिविधियों में बढ़चढ़ कर भाग लिया।
दसवीं से बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए विद्यालय ने ‘निर्वाणा रिसोर्ट’ में ट्रिप का आयोजन किया जिसमें विद्यार्थियों ने मनोरंजक गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रधानाचार्या प्रवीण सैली ने ‘नो बैग डे’ अंतर्गत विभिन्न गतिविधियों के समापन पर विद्यार्थियों के उत्साहपूर्वक भाग लेने पर अपनी प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने बताया कि विद्यार्थियों का समग्र विकास करना, उनकी क्षमताओं को निखारना तथा उनके तनाव को दूर करना ‘नो बैग डे का’ मुख्य उद्देश्य था। उन्होंने सभी अध्यापकों को उनके उल्लेखनीय प्रयासों के लिए विशेष रूप से शुभकामनाएँ दीं।

Website Design and Developed by OJSS IT Consultancy, +91 7889260252,www.ojssindia.in