India No.1 News Portal
प्लैटिनम जुबली कार्यक्रम के पहुंचे राज्यसभा सांसद व पद्मश्री संत बलबीर सिंह सीचेवाल, विधायक रमन अरोड़ा ने भी की कालेज की तारीफ
कॉलेज के प्राचार्य डा. जगरूप सिंह, डीएवी प्रबंधन समिति के उपाध्यक्ष न्यायमूर्ति एनके सूद, सचिव अरविंद घई, सचिव अजय गोस्वामी व सदस्य कुंदन लाल ने मुख्य अतिथि का फूलों का गुलदस्ता देकर स्वागत किया। मुख्य अतिथि कुलतार सिंह संधवा को कॉलेज के एनसीसी छात्रों द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर प्रस्तुत किया गया। इस दौरान कुलतार सिंह संधवा ने 70 साल के प्रतीक 70 आकार के गुब्बारे को हवा में उड़ाकर उपलब्धियों की बधाई दी।
उन्होंने स्टूडेंट्स अचीवमेंट गैलरी का भी उद्घाटन किया। सांसद बलबीर सिंह सीचेवाल ने विद्यार्थियों को स्वयंसेवक बनकर पर्यावरण की सेवा करने के लिए कहा। उन्होंने कॉलेज को दस लाख की ग्रांट भी दी। इस दौरान विधायक रमन अरोड़ा ने कहा कि वह इस बात के गवाह हैं कि इस कॉलेज ने दोआबा क्षेत्र का नाम रोशन किया है। यहां पढ़ चुके विद्यार्थी हर क्षेत्र में ऊंचे पदों पर बैठे हैं। इस दौरान उपलब्धियां हासिल करने वाले व कॉलेज के विकास में योगदान देने वाले कर्मचारियों, विद्यार्थियों व पूर्व छात्रों को सम्मानित किया गया।
कॉलेज के प्राचार्य डाॅ. जगरूप सिंह, एलुमनाई संघ के अध्यक्ष अजय गोस्वामी व समूह सदस्यों द्वारा मुख्य अतिथि कुलतार सिंह संधवा को सम्मानित किया गया। इस समारोह में पंजाब के प्रसिद्ध उपन्यासकार बलदेव सिंह सड़कनामा, एमएल ऐरी, पूर्व प्राचार्य सीएल कोछड़, आरके. धवन, एनएल अरोड़ा, एसके सहदेव व एलुमनाई के स्तंभ वासदेव शर्मा, आरके चौधरी, विनोद कपूर सहित अनेक सम्मानित व्यक्ति शामिल रहे।

Website Design and Developed by OJSS IT Consultancy, +91 7889260252,www.ojssindia.in