India No.1 News Portal
प्राचार्या प्रो. डॉ. अजय सरीन ने रक्तदान कर रही छात्राओं को किया प्रोत्साहित
इस अवसर पर प्राचार्या डॉ. सरीन ने रक्तदान कर रही छात्राओं को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि रक्तदान वास्तव में महादान है। यह किसी के जीवन की रक्षा करने में आपका अमूल्य योगदान हैै। इसकी एक-एक बूंद से जीवनदान मिलता है। यह वास्तव में मानवता की सेवा है। इस अवसर पर डीन अकादमिक डॉ. सीमा मरवाहा द्वारा पहल एनजीओ अध्यक्ष हरविन्दर कौर, मोहित रूबल, प्रदीप कुमार व विपिन सुमन को संस्था परंपरानुसार प्लांटर भेंट कर हार्दिक अभिनंदन किया।
सिविल अस्पताल से डॉ. रुपिंदर कौर, डॉ. सुखविंदर, अजय कुमार, गगनदीप कौर उपस्थित रहे। इस अवसर पर डोनर छात्राओं को स्मृति चिन्ह व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। कालेज के टीचिंग व नॉन-टीचिंग विभाग के सदस्यों ने भी इस महादान में अपने रक्त का दान कर सहयोग दिया। इस अवसर पर लगभग 64 छात्राओं ने रजिस्ट्रेशन करवाई। इस अवसर पर डॉ. ज्योति गोगिया, नीरज अग्रवाल, डॉ. जसबीर कौर भी उपस्थित थे।

Website Design and Developed by OJSS IT Consultancy, +91 7889260252,www.ojssindia.in