India No.1 News Portal
प्रधानाचार्या प्रवीण सैली ने विद्यार्थियों को दी बाल दिवस की शुभकामनाएँ
पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू जी को समर्पित बालदिवस के अवसर पर उन्हें याद करते हुए विद्यार्थियों ने नृत्य, रिले रेस, पीटी, कविता-गायन, प्रश्नोत्तरी तथा आर्ट-क्राफ्ट की विभिन्न कलाकृतियाँ बनाकर इन गतिविधियों में बहुत उत्साहपूर्वक भाग लिया। विद्यार्थियों को ‘मैजिक शो’ में जादू के मज़ेदार करतब दिखाए गए। कमेटी सदस्य सतीश बंसल ने विद्यार्थियों को बाल-दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ देते हुए उपस्थित विद्यार्थियों को रिफ्रेशमेंट भी बाँटी। प्रधानाचार्या प्रवीण सैली ने विद्यार्थियों को बाल दिवस की शुभकामनाएँ देते हुए ‘नो बैग डे’ की विभिन्न गतिविधियों में बढ़चढ़ कर भाग लेने के लिए उनकी प्रशंसा की। उन्होंने सभी अध्यापकों को उनके उल्लेखनीय प्रयासों के लिए विशेष रूप से शुभकामनाएँ दीं।

Website Design and Developed by OJSS IT Consultancy, +91 7889260252,www.ojssindia.in