आप पंजाब अध्यक्ष अमन अरोड़ा ने जालंधर पहुंचने पर लगाई घोषणाओं की झड़ी

आज की ताजा खबर पॉलिटिक्स
Spread the love

अमन अरोड़ा ने कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष बलदेव सिंह देव को करवाया आप में शामिल

टाकिंग पंजाब

जालंधर। आम आदमी पार्टी के पंजाब अध्यक्ष अमन अरोड़ा ने जालंधर पहुंचने पर घोषणाओ की झड़ी लगा दी। नगर निगम चुनाव को लेकर जालंधर पहुंचे आप प्रधान ने जालंधर दौरे दौरान गारंटी दी कि शहर में 100 इलेक्ट्रिक बसें चलाई जाएंगी। इसके अलावा वेस्ट और नॉर्थ हल्के में 24 घंटे पीने के लिए पानी, रैनक बाजार में पार्किंग की सुविधा, 28 कूड़े के डंप को हटाने का ऐलान किया। इसके अलावा शहर की आवारा पशुओं व आवारा कुत्तों की समस्या को हल करने व बल्टन पार्क को नए सिरे से तैयार करने का भी ऐलान किया। इसके साथ ही अमन अरोड़ा ने कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष बलदेव सिंह देव को आप में शामिल करवाया।        इस दौरान अमन अरोड़ा ने कहा कि शहर में फ्लाईओवर और लंबित कार्यों को जल्द से जल्द पूरा किया जायेगा। उन्होंने कहा कि आने वाले 2 वर्षों में उपरोक्त गारंटी पूरी हो जाएगी, जिसका लाभ शहर के लोगों को मिलेगा। अमन अरोड़ा ने कहा कि आप पार्टी आज नगर निगम चुनाव के लिए एक नया अभियान शुरू कर रही है। सभी उम्मीदवार 350 से अधिक वरिष्ठ नेताओं, मंत्रियों और विधायकों की राय लेने के बाद मैदान में उतारे गए हैं। हमने काम किया है, जिसके कारण पूरे पंजाब में अच्छे नेता अपनी-अपनी पार्टियां छोड़कर आम आदमी पार्टी में शामिल हो रहे हैं। इस दौरान अमन अरोड़ा के साथ कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ, मंत्री महिंदर भगत और विधायक रमन अरोड़ा और शैरी कलसी समेत कई वरिष्ठ नेता मौजद रहे।

Oplus_131072

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *