Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the news-portal domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in C:\inetpub\vhosts\cavarunsharma.in\talkingpunjab.in\wp-includes\functions.php on line 6121 जालंधर जिले में आम आदमी पार्टी ने मारी बाजी… कई धुरंधरों की हुई हार – My CMS
आप को राजा व रानी की हार से लगा सबसे बड़ा झटका .. मेयर पद की दौड़ से बाहर हुए राजा साब
टाकिंग पंजाब से बातचीत दौरान बोले जगदीश राजा, जनता का फैसला मंजूर
टाकिंग पंजाब
जालंधर। महानगर जालंधर के 85 वार्ड में हुए निगम चुनाव में आखिरकार आम आदमी पार्टी ने बाजी मार ली। हल्की-फुल्की टकरार के बीच संपंन हुए इन चुनावों में आम आदमी पार्टी ने 38, कांग्रेस ने 25, भाजपा ने 19, बीएसपी ने 1 सीटें हासिल की। इस दौरान आजाद उम्मीदवारों की झोली में 2 सीटें आई है। महानगर जालंधर की बात करें तो जिले में 54.90 प्रतिशत वोटिंग दर्ज की गई है। कड़े सुरक्षा इंतजाम के बीच हुई इस वोटिंग में कईं वार्ड मेें आप, कांग्रेस व भाजपा के समर्थकों में हल्की टकरार भी देखने को मिली। चुनाव से पहले ही माना जा रहा था कि इस बार जालंधर में त्रिकोणीय मुकाबला हो सकता था, लेकिन सत्ताधारी आम आदमी पार्टी ने 38 सीटें जीतकर निगम में अपना मेयर पक्का कर लिया है। इस चुनाव में काफी फेरबदल देखने को मिला है। इस चुनाव में ऐसे कईं दिग्गज उम्मीदवार धाराशायी हो गए, जो कि कभी जनता की पहली पसंद हुआ करते थे।आप के राजा साब को दे दी भाजपा के एक सेनापति ने मात
इस चुनाव में सबसे ज्यादा फेरबदल वार्ड नंबर 64 में देखने को मिला जहां एक पूर्व मेयर को भाजपा के युवा नेता राजीव ढींगरा ने हरा दिया। इस चुनावी परिणाम ने सियासी गलियारों में चर्चा छेड़ दी है कि कैसे एक आप के राजा को भाजपा के सेनापति ने मात दे दी। हालांकि राजीव ढींगरा राजनीति में नए नहीं हैं। पिछली बार भी जब वह चुनाव लड़े थे तो मात्र 100 वोट से उस चुनाव को जीतने में रह गए थे। इसके बाद भी उन्होंने हौंसला नहीं छोड़ा व अपने वार्ड में एक्टिव रहे। इसके बाद भाजपा ने भी उन पर दौबारा भरोसा दिखाया व एक पूर्व मेयर के खिलाफ उन्हें टिकट देकर मैदान में खड़ा कर दिया। राजीव ढींगरा ने अपनी मेहनत के दम पर इस बार पूर्व मेयर को भी पटकनी देकर जीत हासिल कर ली है।इस चुनाव में पूर्व मेयर के अलावा कई दिग्गज को मिली मात
इस चुनाव में जहां पूर्व मेयर आप की तरफ से उम्मीदवार बनकर अपनी सीट बचाने में नाकामयाब रहे, वहीं उनकी पत्नी भी अपनी सीट बचाने में कामयाब नहीं हो सकी। इसके अलावा पूर्व डिप्टी मेयर सिमरनजीत सिंह बंटी को भी इस चुनाव में हार का सामना करना पड़ा है। इसके बाद इस चुनाव में भाजपा को उस समय झटका लगा, जब पूर्व विधायक शीतल अंगुराल के भाई राजन अंगुराल को भी हार का मुंह देखना पड़ा। अपने भाई को जीत दिलाने के लिए पूर्व विधायक ने ऐड़ी-चोटी का जोर लगाया था, लेकिन जनता ने इस बार उन्हें स्वीकार नहीं किया है। इसके उल्ट कांग्रेस से आप में आए दिनेश ढल्ल के भाई अमित ढल्ल वार्ड नंबर 24 से जीत हासिल करने में कामयाब रहे हैं।निगम चुनाव में जीत हासिल करने वाले उम्मीदवार
वार्ड 1 आशु शर्मा कांग्रेस – वार्ड 2 हरप्रीत वालिया कांग्रेस – वार्ड 3 बलजिंदर कौर लुबाणा आप – वार्ड 4 जगीर सिंह आप – वार्ड 5 नवदीप कौर आप – वार्ड 6 गुरनाम सिंह कांग्रेस – वार्ड 7 निर्मल कौर वार्ड 8 अमरदीप संदल वार्ड 9 वंदना तुलसी – वार्ड 10 बलबीर बिट्टू आप – वार्ड 11 करमजीत कौर आप – वार्ड 12 शिवम भाजपा – वार्ड 13 सुनीता रानी आप – वार्ड 14 बंटू सभरवाल आप – वार्ड 15 मनजीत कौर वार्ड 16 रजिंदर मिंटू जुनेजा आप – वार्ड 17 सत्यादेवी भाजपा – वार्ड 18 कनवर सरताज भाजपा ने जीत हासिल की। वार्ड 19 मनजीत कौर भाजपा – वार्ड 20 मनमोहन सिंह राजू आप – वार्ड 21 पिंदरजीत कौर आप – वार्ड 22 लव रॉबिन आप – वार्ड 23 परमजीत कौर कांग्रेस – वार्ड 24 अमित ढल आप – वार्ड 25 उमा बेरी कांग्रेस – वार्ड 26 विकास तलवाड़़कांगरेस – वार्ड 27 प्रभजोत कौर कांग्रेस – वार्ड 28 शेरी चड्ढा कांग्रेस – वार्ड 29 मीनू ढंड भाजपा – वार्ड 30 जसलीन कौर सेठी कांग्रेस – वार्ड 31 अनूप कौर आप – वार्ड 32 बलराज ठाकुर कांग्रेस – वार्ड 33 अरुणा अरोड़ा आप – वार्ड 34 दविंदर सूद बसपा – वार्ड 35 हरशरण कौर हैप्पी कांग्रेस – वार्ड 36 पवन कुमार कांग्रेस – वार्ड 37 सरबजीत कौर कांग्रेस – वार्ड 38 मलकीत सिंह आप – वार्ड 39 मनजीत कौर आप – वार्ड 40 अजय बब्बल भाजपा ने जीत हासिल की। वार्ड 41 शबनम दुग्गल भाजपा – वार्ड 42 रोमी आप – वार्ड 43 सुनीता टिक्का आप – वार्ड 44 राजकुमार राजू आप – वार्ड 45 रूपा भगत आप – वार्ड 46 तरसेम लखोत्रा (आजाद) – वार्ड 47 मनमीत कौर कांग्रेस – वार्ड 48 हरजिंदर सिंह लाडा आप – वार्ड 49 नेहा कांग्रेस – वार्ड 50 मनजीत सिंह टीटू भाजपा – वार्ड 51 रानी देवी भाजपा – वार्ड 52 निर्मल कुमार कांग्रेस – वार्ड 53 ज्योति भाजपा – वार्ड 54 शोभा भाजपा वार्ड 55 तरविंदर कुमार भाजपा – वार्ड 56 मुकेश सेठी आप – वार्ड 57 कविता सेठ आप – वार्ड 58 मुनीष कुमार आप – वार्ड 59 चरणजीत कौर संधा भाजपा – वार्ड 60 गुरजीत सिंह घुम्मन आप – वार्ड 61 मधु शर्मा कांग्रेस – वार्ड 62 वनीत धीर आप- वार्ड 63 सुलेखा भगत भाजपा – वार्ड 64 राजीव ढींगरा भाजपा – वार्ड 65 परवीन वासन कांग्रेस ने जीत हासिल की। वार्ड 66 बंटी नीलकंठ कांग्रेस – वार्ड 67 कमलजीत कौर कांग्रेस – वार्ड 68 अविनाश मानक आप – वार्ड 69 हरसिमरन कौर आप – वार्ड 70 जतिन गुलाटी आप – वार्ड 71 रजनी बाहरी कांग्रेस – वार्ड 72 हितेश गरेवाल आप – वार्ड 73 रमनदीप बाली आप – वार्ड 74 रवि कुमार भाजपा – वार्ड 75 रीना कौर कांग्रेस – वार्ड 76 राजेश ठाकुर आप – वार्ड 77 रिंपी प्रभाकर भाजपा – वार्ड 78 दीपक शारदा आप – वार्ड 79 मनिंदर कौर कांग्रेस – वार्ड 80 अश्वनी अग्रवाल आप – वार्ड 81 सीमा रानी आजाद – वार्ड 82 गुरदीप सिंह भाजपा – वार्ड 83 जसपाल कौर आप – वार्ड 84 नीरज जस्सल कांग्रेस व वार्ड 85 दविंदर कौर भाजपा ने जीत हासिल की है।
(हालांकि यह नतीजे सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार है , अभी चुनावी नतीजों को लेकर अधिकारिक घोषणा नहीं हुई है इसलिए नतीजो में फेरबदल संभव है।)