Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the news-portal domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in C:\inetpub\vhosts\cavarunsharma.in\talkingpunjab.in\wp-includes\functions.php on line 6121 जालंधर में कुल 85 में से मात्र 38 सीटे ही जीत पाई आप.. मेयर बनाने से 5 सीटें पीछे रह गई पार्टी – My CMS
पटियाला में आप का तो अमृतसर में बन सकता है कांग्रेस का मेयर बने.. लुधियाना में भी आप को करना पड़ेगा जोड़-तोड़
टाकिंग पंजाब
जालंधर। पंजाब के कुछ शहरों में हुए नगर निगम चुनाव में आम आदमी पार्टी ने कुछ शहरों में तो अपना मेयर पद पक्का कर लिया लेकिन जालंधर में अभी भी आप को अपना मेयर बनाने के लिए जुगाड़ का सहारा ही लेना पड़ेगा। जालंधर में आप को मेयर बनाने के लिए 85 सीटों में से 43 सीटों की जरूरत थी लेकिन पार्टी 38 सीटों पर ही सिमट कर रह गई है। इन चुनावों में जहां पटियाला में आम आदमी पार्टी ने जीत दर्ज की तो वहीं अमृतसर में कांग्रेस ने जीत दर्ज की है। इस तरह से पटियाला में आप का तो अमृतसर में कांग्रेस का मेयर बनेगा। इस चुनाव में फगवाड़ा में कांग्रेस ने बड़ी जीत दर्ज कर सबसे बड़ी पार्टी बन गई है। लुधियाना में बहुमत का आंकड़ा 48 है और यहां 41 सीटों के साथ आम आदमी पार्टी सबसे बड़ी पार्टी है। अब आम आदमी पार्टी कोनअपना मेयर बनाने केलिए 5 पार्षदों की जरूरत है, जिसके लिए पार्टी आब आजाद उम्मीदवारों व बसपा के इकलौते उम्मीदवार कससाथ मिलाने की तरफ देख रही है। हालांकि पार्टी कांग्रेस या भाजपा पार्षदों पर भी सर्जीकलस्ट्राईक कर सकती है, ताकि किसी तरह से जालंधर में मेयर की कुर्सी पर कब्जा किया जा सके। इसके चलते अब आजाद, बसपा व पार्टी बदलने वाले उम्मीदवारों की चांदी होने की संभावना है। किसे कहां से मिली जीत – फगवाड़ा की बात करें तो यहां 12 पर आम आदमी पार्टी, कांग्रेस को 22, भाजपा को 5, अकाली दल को 2, बसपा 1 और निर्दलीयों को 3 वार्डों में जीत मिली है। इसके अलावा लुधियाना में कांग्रेस को 30, आम आदमी पार्टी को 41, भाजपा को 19, अकाली दल को 2 व 3 वार्डों में आजाद उम्मीदवार जीते हैं। इसी तरह पटियाला में आम आदमी पार्टी को 45 सीटें, भाजपा को 4, कांग्रेस और अकाली दल को 2-2 वार्डों में जीत मिली है। बता दें कि पटियाला के 7 वार्डों में चुनाव ही नहीं हुए। इसके साथ ही अमृतसर में कांग्रेस को 43, आप को 24, भाजपा को 9 और अकाली दल को 4 सीटों पर जीत मिली है व 5 पर आजाद उम्मीदवार भी जीते हैं। वहीं अगर जालंधर की बात करें तो यहां पर आम आदमी पार्टी को 38, कांग्रेस को 25, भाजपा को 19, बसपा को 1 व निर्दलीयों ने 2 वार्डों में जीत दर्ज की है।निगम चुनाव में जीत हासिल करने वाले उम्मीदवार
वार्ड 1 आशु शर्मा कांग्रेस – वार्ड 2 हरप्रीत वालिया कांग्रेस – वार्ड 3 बलजिंदर कौर लुबाणा आप – वार्ड 4 जगीर सिंह आप – वार्ड 5 नवदीप कौर आप – वार्ड 6 गुरनाम सिंह कांग्रेस – वार्ड 7 निर्मल कौर वार्ड 8 अमरदीप संदल वार्ड 9 वंदना तुलसी – वार्ड 10 बलबीर बिट्टू आप – वार्ड 11 करमजीत कौर आप – वार्ड 12 शिवम भाजपा – वार्ड 13 सुनीता रानी आप – वार्ड 14 बंटू सभरवाल आप – वार्ड 15 मनजीत कौर वार्ड 16 रजिंदर मिंटू जुनेजा आप – वार्ड 17 सत्यादेवी भाजपा – वार्ड 18 कनवर सरताज भाजपा वार्ड 19 मनजीत कौर भाजपा – वार्ड 20 मनमोहन सिंह राजू आप ने जीत हासिल की। वार्ड 21 पिंदरजीत कौर आप – वार्ड 22 लव रॉबिन आप – वार्ड 23 परमजीत कौर कांग्रेस – वार्ड 24 अमित ढल आप – वार्ड 25 उमा बेरी कांग्रेस – वार्ड 26 विकास तलवाड़़ कांग्रेस – वार्ड 27 प्रभजोत कौर कांग्रेस – वार्ड 28 शेरी चड्ढा कांग्रेस – वार्ड 29 मीनू ढंड भाजपा – वार्ड 30 जसलीन कौर सेठी कांग्रेस – वार्ड 31 अनूप कौर आप – वार्ड 32 बलराज ठाकुर कांग्रेस – वार्ड 33 अरुणा अरोड़ा आप – वार्ड 34 दविंदर सूद बसपा – वार्ड 35 हरशरण कौर हैप्पी कांग्रेस – वार्ड 36 पवन कुमार कांग्रेस – वार्ड 37 सरबजीत कौर कांग्रेस – वार्ड 38 मलकीत सिंह आप – वार्ड 39 मनजीत कौर आप – वार्ड 40 अजय बब्बल भाजपा – वार्ड 41 शबनम दुग्गल भाजपा – वार्ड 42 रोमी आपने जीत हासिल की। वार्ड 43 सुनीता टिक्का आप – वार्ड 44 राजकुमार राजू आप – वार्ड 45 रूपा भगत आप – वार्ड 46 तरसेम लखोत्रा (आजाद) – वार्ड 47 मनमीत कौर कांग्रेस – वार्ड 48 हरजिंदर सिंह लाडा आप – वार्ड 49 नेहा कांग्रेस – वार्ड 50 मनजीत सिंह टीटू भाजपा – वार्ड 51 रानी देवी भाजपा – वार्ड 52 निर्मल कुमार कांग्रेस – वार्ड 53 ज्योति भाजपा – वार्ड 54 शोभा भाजपा वार्ड 55 तरविंदर कुमार भाजपा – वार्ड 56 मुकेश सेठी आप – वार्ड 57 कविता सेठ आप – वार्ड 58 मुनीष कुमार आप – वार्ड 59 चरणजीत कौर संधा भाजपा – वार्ड 60 गुरजीत सिंह घुम्मन आप – वार्ड 61 मधु शर्मा कांग्रेस – वार्ड 62 वनीत धीर आप- वार्ड 63 सुलेखा भगत भाजपा – वार्ड 64 राजीव ढींगरा भाजपा – वार्ड 65 परवीन वासन कांग्रेस ने जीत हासिल की। वार्ड 66 बंटी नीलकंठ कांग्रेस – वार्ड 67 कमलजीत कौर कांग्रेस – वार्ड 68 अविनाश मानक आप – वार्ड 69 हरसिमरन कौर आप – वार्ड 70 जतिन गुलाटी आप – वार्ड 71 रजनी बाहरी कांग्रेस – वार्ड 72 हितेश गरेवाल आप – वार्ड 73 रमनदीप बाली आप – वार्ड 74 रवि कुमार भाजपा – वार्ड 75 रीना कौर कांग्रेस – वार्ड 76 राजेश ठाकुर आप – वार्ड 77 रिंपी प्रभाकर भाजपा – वार्ड 78 दीपक शारदा आप – वार्ड 79 मनिंदर कौर कांग्रेस – वार्ड 80 अश्वनी अग्रवाल आप – वार्ड 81 सीमा रानी आजाद – वार्ड 82 गुरदीप सिंह भाजपा – वार्ड 83 जसपाल कौर आप –वार्ड 84 नीरज जस्सल कांग्रेस व वार्ड 85 दविंदर कौर भाजपा ने जीत हासिल की है।
( यह नतीजे सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार है , अभी चुनावी नतीजों को लेकर अधिकारिक घोषणा नहीं हुई है इसलिए नतीजो में फेरबदल संभव है।)