India No.1 News Portal
प्रधानाचार्या प्रवीण सैली ने किया अतिथियों का आभार व्यक्त
विद्यालय में पुलिस डिवीजन-2, जालंधर से आए अनीता (सीनियर कांस्टेबल) तथा दलजीत कौर (कांस्टेबल) विशेष रूप से विद्यार्थियों के साथ रुबरू हुए। उन्होंने विद्यार्थियों को परिवार, स्कूल अथवा समुदाय में किसी भी प्रकार की असुरक्षा में इमरजेंसी नंबर को डायल करके संरक्षण प्राप्त करने के लिए जागरूक किया।
उन्होंने बताया कि इस सार्वजनिक नंबर के माध्यम से आमजन को इमरजेंसी स्थितियों में पुलिस द्वारा तुरंत सहायता उपलब्ध करवाई जाती है। उन्होंने विद्यार्थियों से अपील भी की, कि वे भी अपने आसपास के लोगों को भी इस संबंधी जागरूक करें। प्रधानाचार्या प्रवीण सैली ने संकट की स्थिति में पुलिस से तत्काल सहायता प्राप्त करने के लिए विशेष रूप से विद्यार्थियों को जागरूक करने पर अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

Website Design and Developed by OJSS IT Consultancy, +91 7889260252,www.ojssindia.in