India No.1 News Portal
प्रधानाचार्या प्रवीण सैली ने विद्यार्थियों को दी भावपूर्ण विदाई
म्यूजिकल चेयर, पिरामिड,जेवलिन इत्यादि विभिन्न मनोरंजक गेम्स के माध्यम से विद्यार्थियों ने माहौल को खुशनुमा बना दिया। अन्य मनमोहक प्रस्तुतियों के अतिरिक्त विद्यार्थियों द्वारा नृत्य प्रस्तुति के पश्चात सौरव खन्ना और आदित्य कालिया ने गिटार की धुन पर ‘यार विछड़े’ ‘ये दोस्ती’ जैसे गीत गाकर माहौल को यादगार बना दिया। हेड बॉय समक्ष सहदेव ने सभी अध्यापकों का आभार प्रकट करते हुए कार्यक्रम का समापन किया।
प्रधानाचार्या प्रवीण सैली ने विद्यार्थियों को भावपूर्ण विदाई दी। उन्होंने विद्यार्थियों को आगामी बोर्ड-परीक्षाओं के लिए शुभकामनाएँ दीं तथा डटकर मेहनत करने के लिए प्रेरित किया। रमनदीप (उप-प्रधानाचार्या), ममता अरोड़ा (सहायक उप- प्रधानाचार्या) ने भी विद्यार्थियों के स्वर्णिम भविष्य के लिए उन्हें शुभकामनाएँ दीं।

Website Design and Developed by OJSS IT Consultancy, +91 7889260252,www.ojssindia.in