India No.1 News Portal
प्राचार्या डॉ. अजय सरीन ने सभी को दी अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की बधाई
उन्होंने कहा कि आज लड़कियां हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं और यह संस्था सदैव ही लड़कियों को शिक्षित करने के साथ-साथ उन्हें सशक्त बनाने के लिए भी प्रयासरत है। सत्र के दौरान महिला सशक्तिकरण, सामाजिक योगदान और महिलाओं के सामने आने वाली चुनौतियों पर विस्तारपूर्वक व्यावहारिक चर्चा की गई। इस अवसर पर द पावर ऑफ वुमेन विषय पर एक लघु फि़ल्म भी दिखाई गई। पर्यावरण की सुरक्षा हेतु प्रण लेते हुए वृक्षारोपण अभियान भी आयोजित किया गया। कार्यक्रम का समापन एकता और प्रगति के संदेश के साथ हुआ। यह कार्यक्रम डॉ. वीना अरोड़ा, हरमनु, डॉ. ज्योति गोगिया, डॉ. अंजना भाटिया व प्रोतिमा के संरक्षण में सम्पन्न हुआ।

Website Design and Developed by OJSS IT Consultancy, +91 7889260252,www.ojssindia.in