India No.1 News Portal
प्रधानाचार्या प्रवीण सैली ने विजेता छात्रा, उसके अभिभावकों व मार्गदर्शक शिक्षकों को दी बधाई
‘विश्व जल दिवस’ के अवसर पर लतिका, शालू सूद, संदीप सैनी तथा भावना सभ्रवाल (गतिविधि प्रभारी) के मार्गदर्शन में रश्मि मंडल से सहयोग से विद्यालय की नौ छात्राओं ने उत्साहपूर्वक ‘कैप्शन प्रतियोगिता’ में भाग लिया जिसमें से रोहिणी शर्मा ने अपनी प्रतिभा के आधार पर इस प्रतियोगिता में दूसरा स्थान प्राप्त किया। आयोजकों ने रोहिणी शर्मा को स्मृति चिह्न तथा प्रमाणपत्र देकर उसका उत्साहवर्धन किया।
प्रधानाचार्या प्रवीण सैली ने रोहिणी शर्मा की इस उपलब्धि के लिए उसे हार्दिक बधाई दी। डॉ. विदुर ज्योति (चेयरमैन ट्रस्ट), डॉ. सुविक्रम ज्योति (मैनेजर कम चेयरमैन,जनरल सैक्रेटरी,ट्रस्ट) तथा प्रवीण सैली (प्रधानाचार्या), रमनदीप (उप-प्रधानाचार्या) व ममता अरोड़ा (सहायक उप-प्रधानाचार्या) ने भी विजेता छात्रा, उसके अभिभावकों और मार्गदर्शक शिक्षकों को बधाई दी।

Website Design and Developed by OJSS IT Consultancy, +91 7889260252,www.ojssindia.in