India No.1 News Portal
प्रधानाचार्या प्रवीण सैली ने दी छात्राओं को उपलब्धियों के लिए हार्दिक बधाई
सारा कुमारी ने U-32 किलोग्राम भार के ‘पॉइंट फाइट’ वर्ग में स्वर्ण पदक तथा ‘लाइट कॉन्टैक्ट’ वर्ग में रजत पदक जीते। प्रतिभाशाली छात्रा दृति ने भी U-55 किलोग्राम भार के ‘पॉइंट फाइट’ वर्ग में रजत पदक तथा ‘लाइट कॉन्टैक्ट’ वर्ग में कांस्य पदक जीते। इसी प्रतियोगिता में विद्यालय की तीसरी उपलब्धि के रूप में पल्लवी ने भी U-37 किलोग्राम भार के ‘पॉइंट फाइट’ तथा ‘लाइट कॉन्टैक्ट’ वर्ग में कांस्य पदक जीते।
प्रधानाचार्या प्रवीण सैली ने सारा, दृति और पल्लवी की इन उपलब्धियों के लिए उन्हें हार्दिक बधाई दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। डॉ. विदुर ज्योति (चेयरमैन ट्रस्ट), डॉ. सुविक्रम ज्योति (चेयरमैन कम मैनेजर, मैनेजिंग कमेटी; जनरल सैक्रेटरी,ट्रस्ट), रमनदीप (उप-प्रधानाचार्या) तथा ममता अरोड़ा (सहायक उप-प्रधानाचार्या) ने विजेता छात्राओं के सार्थक प्रयासों की सराहना करते हुए सभी को बधाई दी।

Website Design and Developed by OJSS IT Consultancy, +91 7889260252,www.ojssindia.in