बाढ़ प्रभावित गांव में डॉक्टरों की संस्था नीमा ने लगाया चेकअप कैंप

आज की ताजा खबर स्वास्थय
Spread the love

लोगों का चेकअप कर बांटी दवाएं.. प्रधान डॉ. डालिया बोले, जहाँ उनकी टीम की जरूरत होगी, वहां निभाएंगे हम अपना फर्ज

टाकिंग पंजाब

जालंधर। हाल ही में पंजाब में आई बाढ़ के कारण लाखों लोगों का जीवन अस्त व्यस्त हो गया था। इस बाढ़ के कारण जाने कितने ही घर टूट गए व भारी मात्रा में जान -माल का नुकसान हुआ था। इस बाढ़ से हुए नुकसान की भरपाई के लिए लोगों व संस्थाओं ने काफ़ी मदद की है, जिसके चलते एक बार फिर से जीवन पटरी पर लौटने लगा है। 

  इसी कड़ी में डॉक्टरों की संस्था नीमा ने भी बाढ़ पीड़ितो के लिए मदद का हाथ बढ़ाया। नीमा जालंधर के प्रधान डॉ एसपी डालिया के मार्गदर्शन में उनकी टीम ने सुल्तानपुर लोधी के गांव बाओपुर में जाकर लोगों को दवाएं वितरित की। इस दौरान डॉ. एसपी डालिया ने कहा कि उनके टीम सदस्यों डॉ. पुनीत गौतम व एसएस गोत्रा जो की प्रोजेक्ट इंचार्ज थे, ने अपनी भूमिका खूब निभाई। उन्होंने सारे प्रोजेक्ट को तैयार किया व इसको सफल बनाने में भी अपना योगदान दिया।  इनके अलावा नीमा जालंधर के सचिव डॉ. राजीव धवन ने सारे प्रोजेक्ट की देख रेख की। डॉ. एसपी डालिया ने कहा कि बाढ़ के कारण बने हालातों में लोगों को अनाज व अन्य चीजें तों संस्थाए व दानी सज्जन पहुंचा ही रहे है, लेकिन बाढ़ के बाद जो एक बड़ी चुनौती सामने आई है, वह लोगों के स्वस्थ को लेकर है। बाढ़ के कारण गाँवो में लोग बीमारी से झूंज रहे है।   इस लिए हमारी एसोसिएशन ने फैंसला किया कि वह बाढ़ प्रभावित गांव में दवाएं वितरित करेगी ताकि लोगों को बीमारियों से बचाया जा सके। उन्होंने कहा कि उनकी संस्था गांव में लोगों का चेकअप व इलाज करने के लिए अपने डॉक्टर भेजनें को भी तैयार है। उन्होंने कहा कि जहाँ भी डॉक्टरी सहायता की जरूरत होगी, उनकी संस्था अपना फर्ज जरूर निभाएगी।

Oplus_131072

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *