India No.1 News Portal
बच्चों के मन में समाज-सेवा की भावना को किया गया जागृत
इस अवसर पर स्पोर्ट्स टीम ने छात्रों को बताया कि किसी भी मरीज को चिकित्सा सहायता देने से पहले किस प्रकार उसकी जान बचाई जा सकती है। उन्होंने छात्रों को प्रेजेंटेशन के माध्यम से यह भी प्रदर्शित किया मरीजों को रिकवरी पोजीशन में कैसे लाया जाता है। इसके बाद छात्रों के लिए प्रश्नोत्तर सत्र का आयोजन किया गया। कक्षाओं में विज्ञान के शिक्षकों ने बच्चों को बताया कि ‘वर्ल्ड रेड क्रॉस डे’ हेनरी डुनेंट के जन्म दिवस पर मनाया जाता है। जिस प्रकार रेडक्रॉस संस्था के स्वयंसेवक विभिन्न आपदाओं में नि:स्वार्थ भावना से अपनी सेवाएँ प्रदान करते रहते हैं, उसी प्रकार हमें भी मानव-कल्याण एवं परमार्थ के लिए अपने-अपने स्तर पर जरूरतमंदों की सहायता करनी चाहिए।

Website Design and Developed by OJSS IT Consultancy, +91 7889260252,www.ojssindia.in