India No.1 News Portal
आईक्यूएसी फैकल्टी को हमेशा नवीन जानकारियां प्रदान कर अपडेट रखता है- प्राचार्या प्रो. डॉ. अजय सरीन
एआई का प्रयोग घरों में वॉयस असिसटेंट के तौर पर काम को शैड्यूल करने के लिए, हैल्थ एवं फिटनेस, ट्रास्र्पोटेशन, कस्टमर स्पोर्ट, फाइनेंस एवं शॉपिंग, गूगल मैप, रोबोटिक सर्जरी, नैवीगेशन, स्कियोरिटी, मनोरंजन, वीडियो गेम्स, स्मार्ट इनपुट कीबोर्ड, क्लिप आर्ट्स आदि के लिए किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि एआई ने जीवन बहुत सरल बना दिया है। हम घरों का लाइटिंग सिस्टम, स्कियोरिटी सिस्टम तथा तापमान नियंत्रण तक एआई से कर सकते हैं। घर में वॉयस असिस्टेंट के तौर पर एलैक्सा मौजूद होती है। प्रतिभागियों को यह जानकारी मिली कि वे जाने-अनजाने में एआई का प्रयोग रोजमर्रा कर रहे हैं। प्राचार्या प्रो. डॉ. अजय सरीन ने कहा कि कालेज का आईक्यूएसी फैकल्टी को हमेशा नवीन जानकारियां प्रदान कर अपडेट रखता है। मंच संचालन प्रोतिमा मंडेर ने किया।

Website Design and Developed by OJSS IT Consultancy, +91 7889260252,www.ojssindia.in