पिछले सालों में भी एचएमवी का सीए का परिणाम बेहतरीन रहा है- प्राचार्या प्रो. डॉ. अजय सरीन
टाकिंग पंजाब
जालंधर। हंसराज महिला महाविद्यालय में एचएमवीकम्पीटीटिव हब के अन्तर्गत बैच 2025-26 के लिए सीए फाउंडेशन कोचिंग कक्षाएं 31 मई से आरंभ कर दी गई है। प्राचार्या प्रो. डॉ. अजय सरीन ने बताया कि एचएमचवी को इंस्टीट्यूट ऑफ चाटर्डअकाउंटैंट्स (आईसीएआई) नई दिल्ली की मान्यता प्राप्त है। उन्होंने कहा कि पिछले सालों में भी एचएमवी का सीए का परिणाम बेहतरीन रहा है। इन कक्षाओं में लडक़े भी दाखिला ले सकते हैं। सीए की कक्षाएं सीए रश्मि काठपाल और सीए नीशू द्वारा पढ़ाई जाएंगी। दाखिला लेने के इच्छुक छात्र कालेज परिसर में डॉ. सीमा खन्ना से संपर्क कर सकते हैं।