India No.1 News Portal
चेयरमैन डॉक्टर अनूप बौरी ने विद्यार्थियों को दी शुभकामनाएं
राहुल जैन (डायरेक्टर ऑपरेशनस) ने विद्यार्थियों से अनुशासन बनाए रखने, ऊँचे लक्ष्य निर्धारित करने और संतुलित व्यक्तित्व के विकास की अपील की। शर्मिला नाकरा (डिप्टी डायरेक्टर कल्चरल अफेयर्स ) ने विद्यार्थियों को कविता सुनाकर प्रेरित किया। इसके साथ-साथ विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियों में भाग लेने के लिए उत्साहित किया ताकि वे अपने अंदर छिपी प्रतिभाओं को उजागर कर सकें इसके उपरांत छात्र परिषद की अध्यक्ष तरनप्रीतकौर ने मंच से अपने अनुभव साझा किए और नए विद्यार्थियों को आत्म-विश्वास के साथ कॉलेज जीवन में सक्रिय भूमिका निभाने की प्रेरणा दी।
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण प्रसिद्ध प्रेरक वक्ता श्रीमती अमनदीप कौर का सत्र रहा, जिन्होंने विद्यार्थियों को चुनौतियों का सामना करते हुए आत्म-विश्वास के साथ सफलता की ओर बढ़ने का संदेश दिया। कार्यक्रम के अंत में आर जे पर्ल ने अपनी ऊर्जावान प्रस्तुति से मंच को जीवन्त कर दिया और विद्यार्थियों को आनंदित किया। इनोसेंट हार्ट्स ग्रुप के चेयरमैन डॉक्टर अनूप बौरी ने ओरिएंटेशन कार्यक्रम में सम्मिलित विद्यार्थियों को उत्साह, प्रेरणा और नये जोश के साथ शैक्षणिक सफर को आरंभ करने के लिए शुभकामनाएं दी।

Website Design and Developed by OJSS IT Consultancy, +91 7889260252,www.ojssindia.in