India No.1 News Portal
यातायात के नियमों संबंधी जागरूकता से परिवार, समाज और देश को नई दिशा मिलती है- प्रधानाचार्या प्रवीण सैली
इसी श्रृंखला में से ‘यातायात नियमों की जागरूकता’ पर ‘छात्र आउटरीच कार्यक्रम’ का सजीव प्रसारण विद्यालय सभागार में नौवीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए प्रोजेक्टर के माध्यम से प्रसारित किया गया। सजीव प्रसारण के पश्चात विद्यार्थियों से इस जागरूकता कार्यक्रम की सार्थकता पर चर्चा भी की गई। इस सजीव प्रसारण से लाभान्वित होने वाले विद्यार्थियों को प्रधानाचार्या प्रवीण सैली ने संबोधित करते हुए कहा कि यातायात के नियमों संबंधी जागरूकता से परिवार, समाज और देश को नई दिशा मिलती है। डॉ. विदुर ज्योति, चेयरमैन ट्रस्ट, डॉ. सुविक्रम ज्योति, चेयरमैन कम मैनेजर, मैनेजिंग कमेटी; जनरल सैक्रेटरी ट्रस्ट, उपप्रधानाचार्या रमनदीप तथा सहायक उपप्रधानाचार्या ममता अरोड़ा ने भी युवा विद्यार्थियों को यातायात संबंधी नियमों का सख्ती से पालन करने की अपील की।

Website Design and Developed by OJSS IT Consultancy, +91 7889260252,www.ojssindia.in