पंजाब में बाढ़ का कहर… 8 जिलों के 1300 गांव जलमग्न, किसानों की 2 लाख एकड़ फसल बर्बाद

आज की ताजा खबर पंजाब
Spread the love

अभी भी पंजाब के लिए 48 घंटे हैं बेहद मुश्किल.. भारी बारिश का रेड अलर्ट .. दुआओं के लिए उठे हाथ

टाकिंग पंजाब

चंडीगढ। पंजाब में भारी बारिश और बांधों से पानी छोड़े जाने के कारण बाढ़ की स्थिति गंभीर बनी हुई है। इस बाढ के कारण 8 जिलों के 1300 से ज्यादा गांव जलमग्न हो गए हैं। इस बाढ के कारण किसानों की 2 लाख एकड़ फसल बर्बाद हो गई है। मौसम विभाग ने सोमवार और मंगलवार को भारी वर्षा का रेड अलर्ट जारी किया है। सरकार लोगों को सुरक्षित स्थानों की ओर पलायन करवा रही है, ताकि स्थिति गंभीर होने पर लोगों की बचाया जा सके। मौसम विभाग की माने तो अभी भी पंजाब के लिए 48 घंटे हैं बेहद मुश्किल माने जा रहे हैं। मौसम विभाग ने भारी बारिश का रेड अलर्ट किया हुआ है, जिससे पंजाब के लोगों की चिंता बढ गई है।  पंजाब में बाढ की स्थिति को देखते हुए देश विदेश में रहने वाले भारतीय पंजाब की सलामती की दुआ कर रहे हैं। सोशल मीडिया ऐसी पोस्टों से भर गया है, जिसमें लोग पंजाब व पंजाब के लोगो की सलामती के लिए दुआएं कर रहे हैं। दरअसल राज्य में बाढ़ से हुई तबाही का कारण न केवल हिमाचल और जम्मू में हो रही भारी वर्षा रही है, बल्कि इसके साथ ही तीनों बांधों से छोड़ा जा रहा पानी भी इसका कारण बन रहा है। मौसम विभाग से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार 25 वर्ष में पहली बार है कि अगस्त महीने में 253.7 मिलीमीटर वर्षा हुई हो। आमतौर पर अगस्त महीने में 146.2 मिलीमीटर वर्षा होती है, जोकि इस बार 74 प्रतिशत ज्यादा है।  सबसे ज्यादा वर्षा जालंधर में 178 मिलीमीटर, पठानकोट में 152 और तरनतारन में 139 मिलीमीटर दर्ज की गई है। केवल चार जिले ही हैं जहां इस महीने सामान्य से कम वर्षा हुई है। इसी बीच मौसम विभाग ने सोमवार और मंगलवार को राज्य में भारी वर्षा का रेड अलर्ट जारी किया है। बता दें कि इस वर्ष पहली बार है कि जब मौसम विभाग ने भारी वर्षा का रेड अलर्ट जारी किया हो। इससे पहले आरेंज या येलो अलर्ट ही जारी किया जाता रहा है। इसी अलर्ट के चलते राज्य सरकार ने सभी स्कूल तीन सितंबर तक बंद रखने का फैसला किया है। इसी बीच रविवार को जम्मू से आने-जाने वाली 53 ट्रेनें माधोपुर के पास रेलवे पुल को हुई क्षति के कारण रद की गईं।  यही नहीं, पठानकोट के चक्की पुल के पिलरों की रिपेयर न होने के कारण पठानकोट-जालंधर नेशनल हाईवे आठवें दिन भी बंद रहा। रविवार को भी पंजाब के अधिकांश जिलों में सुबह चार बजे से शाम पांच बजे तक भारी वर्षा हुई। पटियाला में 80.7, अमृतसर में 78.9, एसबीएस नगर में 66, बठिंडा में 62.0, लुधियाना में 50.7, चंडीगढ़ में 41.3, फरीदकोट में 48.8, फिरोजपुर में 51.8, रोपड़ में 48, पठानकोट में 35.5, मानसा में 31.7, होशियारपुर में 23.5, गुरदासपुर में 9.6 और फाजिल्का में 16.5 मिलीमीटर वर्षा रिकार्ड की गई। 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *