बाढ पीड़ितों की मदद के लिए डॉक्टरों की संस्था नीमा ने बढाया मदद का हाथ

आज की ताजा खबर स्वास्थय
Spread the love

आगाज सोसायटी के साथ मिलकर बाढ प्रभावित इलाकों में लोगों का इलाज करेगी संस्था

टाकिंग पंजाब

जालंधर। पंजाब में बाढ से बिगड़े हालात के चलते जहां लोगों का काफी नुक्सान हुआ है, वहीं पंजाब की समाजिक व धार्मिक संस्थाएं लोगों की मदद के लिए आगे आईं हैं। इसके चलते ही जालंधर से भी ड़ॉक्टरों की संस्था नीमा ने भी बाढ पीड़ितों की मदद के लिए अपना हाथ बढाया है। नीमा, जालंधर ने पंजाब के अलग अलग शहरों में जाकर बाढ पीड़ितों की मदद करने का फैंसला किया है।  नीमा के जिला प्रधान डॉ. एसपी डालिया के नेतृत्व में डॉक्टरों की एक टीम इन बाढ प्रभावित इलाकों में जाकर मैडीकल सेवा मुहह्या करवाने जा रही है। संस्था के प्रधान डॉ. एसपी डालिया ने कहा कि बाढ प्रभावित इलाकों में बिमारियां फैलने का खतरा बना हुआ है। बाढ के हालातों के बीच लोगों को डॉक्टरी सहायता मिलना मुश्किल हो रहा है। इसके चलते ही उनकी संस्था ने फैंसला किया है कि वह डॉक्टरों की एक टीम बाढ प्रभावित इलाकों में भेजेगी।  उन्होंने कहा कि संस्था नीमा व आगाज सोसायटी मिलकर बाढ पीड़ितों की मदद करेंगे व बाढ पीड़ितों को होने वाली किसी भी तरह की मैडीकल परेशानी से राहत दिलाऐगी। इसके चलते बाढ प्रभावित इलाकों में जहां लोगों को मैडीकल सहायता की जरूरत होगी, उन्हें मैडीकल सहायता दी जाऐगी। इसके अलावा जिस भी इलाके या गांव में कैंप लगाने की जरूरत होगी, उस इलाके या गांव में मैडीकल कैंप भी लगाया जाऐगा, जिसमें लोगों की जांच कर उनकी हर संभव मदद की जाऐगी।   उन्होंने कहा कि संस्था नीमा की तरफ से लोगों को दवाईयों से लेकर अन्य मैडीकिली जरूरत का सामान भी दिया जाऐगा।उन्होंने कहा कि आगाज व नीमा का यह एक छोटा सा सहयोग कईं लोगों को बिमारियों से बचाने में काम आऐगा। उन्होंने कहा कि इस मुश्किल समय में हम सभी को बाढ पीड़ितों की मदद करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि मुश्किल की इस घड़ी में उनकी संस्था व संस्था का हर सदस्य बाढ पीड़ितों के साथ है व उनकी मदद के लिए तैयार है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *