19 जुलाई 2022 तक भरे जाएंगे नामांकन, 6 अगस्त 2022 को होंगे उपराष्ट्रपति चुनाव
टाकिंग पंजाब
पंजाब। पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के अपनी पार्टी पंजाब लोक कांग्रेस को भाजपा में मर्ज करने की तैयारी के बाद यह चर्चा भी तेज हो गई है कि कैप्टन अमरिंदर सिंह एनडीए की ओर से उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार हो सकते हैं। कहा जा रहा है कि पार्टी मर्ज करने के साथ उनकी उम्मीदवारी का ऐलान किया जा सकता है। भारत के मौजूदा उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू का कार्यकाल 11 अगस्त 2022 को समाप्त हो रहा है व 6 अगस्त 2022 को उपराष्ट्रपति चुनाव होंगे। इसके लिए 5 जुलाई को अधिसूचना जारी होने के बाद 19 जुलाई तक नामांकन भरे जाएंगे।
कैप्टन पंजाब के सियासी दिग्गजों में शुमार हैं। भारतीय जनता पार्टी कैप्टन अमरिंदर सिंह के सहारे पंजाब को साधने की कोशिश में लगी है। वह पंजाब में सरकार बनाने के लिए जी-जान लगा रहें हैं। इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सिख शख्सियतों से भी मिल रहे हैं। वहीं पंजाब भाजपा के अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने कैप्टन को उपराष्ट्रपति उम्मीदवार बनाए जाने पर कहा कि यह फैसला केंद्रीय नेतृत्व को करना है। अब केंद्र सरकार पंजाब में सत्ता हासिल करने के लिए अमरिंदर सिंह को उपराष्ट्रपति बना त्रुप कार्ड खेलने की तैयारी कर रही है। महाराष्ट्र के बाद अब बीजेपी की नजरें पंजाब पर हैं, जिसको लेकर बीजेपी हर पत्ता चलने को तैयार है।