India No.1 News Portal
प्राचार्या डॉ. खोसला ने सम्पूर्ण एनएसएस इकाई को प्रशंसनीय कार्य हेतु दी बधाई
अपने प्रेरणादायी संबोधन में प्राचार्या डॉ. खोसला ने सम्पूर्ण एनएसएस इकाई को उत्कृष्ट अनुशासन, समर्पण और प्रशंसनीय कार्य हेतु बधाई दी। उन्होंने धैर्य, संवेदनशीलता, उत्तरदायित्व एवं सेवा भाव के लिए वोलेंटियर्स की सराहना की। एक प्रोत्साहनवर्धक कथा के माध्यम से उन्होंने टीमवर्क, सहयोग, सहानुभूति और सामूहिक प्रगति का महत्व समझाते हुए संदेश दिया कि वास्तविक सफलता एक-दूसरे को आगे बढ़ाने में निहित होती है। उन्होंने वालंटियर्स को जीवन में आत्मविश्वास, धैर्य और लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने की प्रेरणा दी तथा शिविर में आयोजित सभी गतिविधियों की हार्दिक प्रशंसा की। डॉ. नवरूप ने अपने संबोधन में आयोजक टीम के प्रयासों की सराहना करते हुए छात्राओं को भविष्य में भी एनएसएस के मूल्यों पर दृढ़ रहने का संदेश दिया।
वालंटियर्स आशना, कशिश, प्रांजली और ख्याति ने कैम्प से मिली सीख, व्यक्तिगत विकास एवं प्रभावशाली अनुभव सभी के साथ साझा किए, जिसने ‘सेवा के माध्यम से सीख’ की वास्तविक भावना को प्रतिध्वनित किया। इस अवसर पर कैम्प के प्रथम छह दिनों की प्रमुख गतिविधियों को दर्शाता एक विशेष वीडियो भी प्रदर्शित किया गया। तत्पश्चात पुरस्कार वितरण समारोह में निबंध, भाषण, कविता, पोस्टर निर्माण एवं अन्य प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सम्मानित किया गया। डॉ. दीप्ति धीर ने आभार प्रस्ताव रखते हुए प्राचार्या, एनएसएस संयोजक, कार्यक्रम अधिकारियों, प्राध्यापकगण, वोलेंटिर्यस एवं सभी सहयोगकर्ताओं के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया। 

Website Design and Developed by OJSS IT Consultancy, +91 7889260252,www.ojssindia.in