India No.1 News Portal
प्राचार्या डॉ. एकता खोसला द्वारा किया गया ध्वजारोहण
ध्वजारोहण के पश्चात आर्मी विंग की कैडेट अनंतिका ने गणतंत्र दिवस पर प्रेरणादायी भाषण दिया, जिसमें उन्होंने युवाओं को प्रेरित करते हुए भारत की प्रगति एवं विकास यात्रा पर प्रकाश डाला। उसके उद्बोधन ने युवाओं को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय योगदान देने के लिए प्रेरित किया। इस उपरांत डॉ. ज्योति गोगिया द्वारा स्वरचित देशभक्ति कविता का सुंदर पठन किया गया, जिसने श्रोताओं को भावविभोर कर दिया और वातावरण में देशप्रेम का संचार किया। सभा को संबोधित करते हुए प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ने भारतीय संविधान तथा स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदानों पर सारगर्भित प्रकाश डाला।
उन्होंने 1857 से आरंभ हुई भारत की स्वतंत्रता संग्राम यात्रा का उल्लेख करते हुए शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की तथा सभी से दैनिक जीवन में देशभक्ति की भावना को अपनाने का आह्वान किया, साथ ही उन्होंने इस गौरवपूर्ण अवसर पर स्टाफ सदस्यों, विद्यार्थियों, एनसीसी कैडेट्स एवं एनएसएस वालंटियर्स को बधाई दी। प्राचार्या के संबोधन के पश्चात एनसीसी कैडेट्स द्वारा अनुशासित एवं भावपूर्ण ‘वेटरन्स इंडिया मार्च’ प्रस्तुत किया गया, जिसका उद्देश्य राष्ट्र की सेवा एवं बलिदान देने वाले वीर सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित करना था। यह मार्च भारत की एकता एवं अखंडता की रक्षा करने वाले सैनिकों के प्रति सम्मान, कृतज्ञता एवं गौरव का प्रतीक बना।
कैडेट्स की अनुशासित प्रस्तुति ने उपस्थित जनसमूह को भावनात्मक रूप से अभिभूत कर दिया और देश की सुरक्षा में वेटरन्स के अमूल्य योगदान की याद दिलाई। कार्यक्रम का समापन डॉ. ज्योति गोगिया द्वारा प्रस्तुत धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। मंच संचालन आर्मी विंग के सार्जेंट पाहुल जाबल एवं सार्जेंट अर्चिता मंगोतरा द्वारा कुशलतापूर्वक किया गया। इस अवसर पर पंकज ज्योति, सुपरिटेंडेंट अकाउंट विभाग, रवि मैनी, सुपरिटेंडेंट एडमिन तथा सीमा जोशी, सुपरिटेंडेंट जनरल आफिस सहित अन्य सहायक स्टाफ, शिक्षण कर्मचारी एवं फैकल्टी सदस्य भी उपस्थित रहे।

Website Design and Developed by OJSS IT Consultancy, +91 7889260252,www.ojssindia.in