शिव ज्योति पब्लिक स्कूल में बारहवीं के विद्यार्थियों के लिए विदाई समारोह का आयोजन

आज की ताजा खबर शिक्षा
Spread the love

प्रधानाचार्या प्रवीण सैली ने विद्यार्थियों को बोर्ड-परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करने का दिया आशीर्वाद

टाकिंग पंजाब

जालंधर। प्रधानाचार्या प्रवीण सैली के नेतृत्त्व में सात फरवरी 2026 को बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए विदाई समारोह का आयोजन किया गया। विद्यालय परिसर में ग्यारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों ने, बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों के औपचारिक स्वागत के पश्चात उन्हें सम्मानपूर्वक विदाई देने की परंपरा निभाते हुए भावपूर्ण व रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। अंशुमन तिवारी ने हारमोनियम की संगत पर सुरीले गीत गाकर समय बाँध दिया।        विद्यार्थियों ने ‘याद करेगी दुनिया’ ‘ये दोस्ती’ जैसे गीत गाकर माहौल को सुरम्य बना दिया। विद्यार्थियों ने साथ मिलकर बिताए गए यादगार पलों को भी साँझा किया। ‘म्यूजिकल टेबल, बूझो तो जाने’ इत्यादि विभिन्न मनोरंजक गेम्स के माध्यम से विद्यार्थियों ने माहौल को रोचक व मनोरंजक बना दिया। विद्यार्थियों से वर्तमान के महत्त्वपूर्ण मुद्दों पर आधारित प्रश्न पूछकर निश्चित मापदंडों पर खरा उतरने के बाद रोचना को ‘मिस शिव ज्योति’ व उज्ज्वल को ‘मिस्टर शिव ज्योति’ के खिताब से नवाज़ा गया। अन्य मनमोहक प्रस्तुतियों के अतिरिक्त विद्यार्थियों द्वारा नृत्य प्रस्तुति के पश्चात हेड बॉय केशव ठुकराल तथा हेड गर्ल हिषा ने स्कूल में अपनी पढ़ाई के दौरान प्राप्त अनुभवों को साँझा किया।       उन्होंने विद्यालय प्रबंधन, अध्यापकगण तथा स्टाफ़ का आभार प्रकट किया। विद्यार्थियों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुति के साथ समारोह का समापन हुआ। प्रधानाचार्या प्रवीण सैली ने विद्यार्थियों को बोर्ड-परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करने का आशीर्वाद देते हुए उन्हें भावपूर्ण विदाई दी। उन्होंने विद्यार्थियों के आगामी शैक्षिक व व्यावसायिक जीवन के लिए सफलता की कामना की। डॉ. विदुर ज्योति,चेयरमैन ट्रस्ट, डॉ. सुविक्रम ज्योति, चेयरमैन कम मैनेजर, मैनेजिंग कमेटी; जनरल सैक्रेटरी ट्रस्ट, उपप्रधानाचार्या रमनदीप तथा सहायक उपप्रधानाचार्या ममता अरोड़ा ने भी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए उन्हें शुभकामनाएँ दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *