शिव ज्योति पब्लिक स्कूल में नन्हें बच्चों ने ‘शो एंड टेल प्रतियोगिता’ में दिखाई अपनी प्रतिभा

आज की ताजा खबर शिक्षा
Spread the love

प्रधानाचार्या प्रवीण सैली ने विजेता विद्यार्थियों को दी शुभकामनाएँ

टाकिंग पंजाब

जालंधर। विद्यालय प्रबंधन एवं प्रधानाचार्या प्रवीण सैली के नेतृत्त्व में बाल वाटिका-एक, बाल वाटिका-दो और बाल वाटिका-तीन के नन्हे विद्यार्थियों के लिए ‘शो एंड प्रतियोगिता’ आयोजित करवाई गई। प्रतियोगिता में प्रियंका ठुकराल की देखरेख में 48 चयनित विद्यार्थियों ने ‘चन्द्रयान, राष्ट्रीय-पक्षी, भारतवर्ष’ इत्यादि के बारे में आकर्षक चार्ट-मॉडल्स के माध्यम से अपने विचार श्रोताओं के साथ साँझा किए। विद्यार्थियों ने बहुत आत्मविश्वास के साथ मौखिक कौशल का प्रदर्शन करते हुए मनमोहक प्रस्तुतियाँ दीं।        मनीषा और पलक सनन के निर्णयानुसार सर्वश्रेष्ठ प्रस्तुतियाँ देने वाले विद्यार्थियों को प्रत्येक कक्षा-वर्ग के अंतर्गत विजेता घोषित किया गया। प्रधानाचार्या प्रवीण सैली ने विजेताओं व सभी प्रतिभागियों की प्रशंसा की। उप- प्रधानाचार्या रमनदीप ने विजेताओं को पदक तथा प्रमाण-पत्र देकर उनका उत्साहवर्धन किया। डॉ. विदुर ज्योति,चेयरमैन ट्रस्ट, डॉ. सुविक्रम ज्योति, चेयरमैन कम मैनेजर, मैनेजिंग कमेटी; जनरल सैक्रेटरी ट्रस्ट तथा सहायक उपप्रधानाचार्या ममता अरोड़ा ने भी विजेता विद्यार्थियों को शुभकामनाएँ दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *