Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the news-portal domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in C:\inetpub\vhosts\cavarunsharma.in\talkingpunjab.in\wp-includes\functions.php on line 6131 एचएमवी में ट्रैफिक पुलिस जालंधर द्वारा सडक़ सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित – My CMS
ऐसे जागरूकता कार्यक्रम युवाओं को जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित करते हैं- प्राचार्या डॉ. एकता खोसला
टाकिंग पंजाब
जालंधर। हंसराज महिला महाविद्यालय, जालंधर में विद्यार्थियों को सडक़ सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से ट्रैफिक पुलिस जालंधर (एजुकेशन सेल) द्वारा एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम महाविद्यालय के रेड रिबन क्लब, एनएसएस तथा रेड क्रॉस सोसायटी के सहयोग से आयोजित किया गया। इस अवसर पर शमशेर सिंह (इंचार्ज, एजुकेशन सेल, ट्रैफिक पुलिस, जालंधर) तथा सरदार रणजीत सिंह (पूर्व इंस्पेक्टर, ट्रैफिक पुलिस जालंधर) मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने विद्यार्थियों को यातायात नियमों, सडक़ सुरक्षा और जिम्मेदार नागरिकता के महत्व के बारे में विस्तृत जानकारी दी। अपने व्याख्यान में शमशेर सिंह ने विद्यार्थियों को सडक़ पर वाहन चलाते समय सावधानी रखने, हेलमेट और सीट बेल्ट के प्रयोग, ओवरस्पीडिंग से होने वाले खतरों तथा नशे की हालत में वाहन चलाने के दुष्परिणामों के बारे में जागरूक किया। उन्होंने कहा कि छोटी-छोटी लापरवाहियां भी बड़ीसडक़ दुर्घटनाओं का कारण बन सकती हैं, इसलिए प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है कि वह ट्रैफिक नियमों का पालन करे। रणजीत सिंह ने भी विद्यार्थियों को ट्रैफिक संकेतों, सुरक्षित ड्राइविंग और सडक़ पर अनुशासन बनाए रखने के महत्व के बारे में जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों को जागरूक नागरिक बनकर समाज में सडक़ सुरक्षा का संदेश फैलाने के लिए प्रेरित किया। प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ने अपने संदेश में कहा कि विद्यार्थियों को केवल शैक्षणिक ज्ञान ही नहीं, बल्कि सामाजिक जिम्मेदारियों और नागरिक कर्तव्यों के प्रति भी सजग होना चाहिए। उन्होंने कहा कि सडक़ सुरक्षा आज के समय की एक महत्वपूर्ण आवश्यकता है और ऐसे जागरूकता कार्यक्रम युवाओं को जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित करते हैं। कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने ट्रैफिक पुलिस जालंधर की टीम का महाविद्यालय में आकर विद्यार्थियों को महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करने के लिए धन्यवाद किया। इस अवसर पर एनएसएस यूनिट से कुलजीत कौर, डॉ. ज्योति गोगिया, हरमनु एवं रेड क्रॉस सोसायटी से दीपशिखा, पवन कुमारी और रेड रिबन क्लब से डॉ. दीपाली, डॉ. संदीप कौर उपस्थित रहे। विद्यार्थियों ने भी इस कार्यक्रम में अत्यंत उत्साह के साथ भाग लिया और सडक़ सुरक्षा नियमों का पालन करने का संकल्प लिया।