इनोसेंट हार्ट्स में स्पोर्ट्स एंड वैलनेस क्लब द्वारा ‘वर्ल्ड हेल्थ डे’ के अवसर पर अनेक गतिविधियों का आयोजन

आज की ताजा खबर शिक्षा
Spread the love

छात्रों ने कला व प्रभावशाली नारों के माध्यम से स्वास्थ्य और कल्याण पर अपने विचारों को रचनात्मक रूप से किया व्यक्त

टाकिंग पंजाब

जालंधर। बौरी मेमोरियल एजुकेशनल एंड मेडिकल ट्रस्ट द्वारा संचालित ‘दिशा – एन इनीशिएटिव’ के तहत इनोसेंट हार्ट्स स्कूल की सभी पाँच ब्रांचों – ग्रीन मॉडल टाउन, लोहारां, नूरपुर रोड, कैंट-जंडियाला रोड व कपूरथला रोड में स्पोर्ट्स एंड वैलनेस क्लब द्वारा ‘वर्ल्ड हेल्थ डे’ के अवसर पर अनेक गतिविधियां करवाकर बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। छात्रों के बीच स्वास्थ्य, स्वच्छता और तंदुरुस्ती के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए कई तरह की आकर्षक और शैक्षिक गतिविधियाँ आयोजित की गईं। पहली और दूसरी कक्षा के विद्यार्थियों के लिए ‘हेल्दी मी हैप्पी मी’ गतिविधि के दौरान स्वच्छता, हाइजीन और पानी बचाने के महत्व को समझाया गया।         तीसरी व चौथी कक्षा के छात्रों को हैल्थ एंड वेलनेस क्लब के मार्गदर्शन में पोषक आहार पर एक जागरूकता व्याख्यान दिया गया। एक पॉवरपॉइंट प्रस्तुति के माध्यम से पांचवी कक्षा के के विद्यार्थियों को स्वस्थ खाने और संतुलित आहार बनाए रखने के महत्व को बताया गया। छठी व सातवीं तक के छात्रों के लिए, ‘फिट इंडिया के तहत’ योगालेट्स सत्र आयोजित किया गया, जिसमें योग और प्राणायाम के संयोजन के माध्यम से स्वस्थ, मजबूत और तनावमुक्त रहने के महत्व पर ज़ोर दिया गया।       क्रिएटिव स्ट्रोक्स क्लब और लिंग्विस्टिक क्लब द्वारा आठवीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए पोस्टर मेकिंग और स्लोगन राइटिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई। छात्रों ने कला और प्रभावशाली नारों के माध्यम से स्वास्थ्य और कल्याण पर अपने विचारों को रचनात्मक रूप से व्यक्त किया। इसके अतिरिक्त इनोवेशन क्लब के विद्यार्थियों ने लाइफस्टाइल किस तरीके से विद्यार्थियों को प्रभावित करता है के विषय पर विचार विमर्श किया जिसमें तनाव स्क्रीन टाइम व संतुलित आहार पर विशेष चर्चा की गई। विशेष असेंबली के दौरान विद्यार्थियों को जिम्मेदार जीवनशैली अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *