पाक पीएम पीएम शहबाज शरीफ व फील्ड मार्शल आसिम मुनीर ने की थी अपील, 2 हफ्ते के लिए हमले रोक दें ताकि डिप्लोमैटिक चैनल जरिए हो सके बातचीत
चीन ने भी ईरान पर तनाव करने के लिए कहा ओर बीजिंग ने तेहरान पर डाला दबाव ..बीजिंग के दखल से बातचीत के लिए तैयार हुआ ईरान
टाकिंग पंजाब
नई दिल्ली। ईरान की अमेरिका – इजरायल के साथ चल रही जंग में उस समय नया मोढ आ गया, जब अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रम्प ने जंग में सीजफायर का ऐलान कर दिया। इस खबर ने सभी को हैरान कर दिया। हैरान करने वाली यह खबर इसलिए थी कि एक दिन पहले यानि कि 7 अप्रैल की रात अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प ने ऐलान किया था कि आज रात ईरान की पूरी सभ्यता तबाह हो जाएगी, जो फिर कभी वापस नहीं आ सकेगी। दुनिया सांस रोककर बैठी गई। सभी को लग रहा था कि अमेरिका ईरान पर कहीं परमाणु हमला न कर दे।
इस दौरान इस्लामाबाद के डिप्लोमैटिक गलियारों में हलचल थी। हलचल इसलिए थी कि दो शख्स पाक पीएम पीएम शहबाज शरीफ व फील्ड मार्शल आसिम मुनीर लगातार फोन पर बात कर रहे थे। इसके कुछ घंटे बाद ही 8 अप्रैल की सुबह 4 बजे ट्रम्प ने सीजफायर का ऐलान कर दिया। इसके लिए ईरान भी राजी हो गया। आखिरकार ऐसा क्या हुआ कि ट्रम्प व खामेनेई सीजफायर के लिए राजी हो गए ?। शरीफ और मुनीर ने वॉशिंगटन डीसी और तेहरान से लगातार फोन पर बातचीत की। शरीफ और मुनीर ने वॉशिंगटन डीसी से अपील की कि 2 हफ्ते के लिए हमले रोक दें ताकि डिप्लोमैटिक चैनलों के जरिए बातचीत हो सके।
इस दौरान ईरान होर्मुज स्ट्रेट से जहाजों को रास्ता दे। चीन ने भी ईरान पर तनाव करने के लिए कहा गया। कहा जा रहा है कि बीजिंग ने तेहरान पर दबाव डाला कि वो हमले रोककर बातचीत में शामिल हो। आखिरी वक्त में बीजिंग के दखल से ईरान हमले रोककर बातचीत के लिए तैयार हो गया। वहीं अमेरिका भी राजी हो गया। एक सवाल यह भी है कि क्या 14 दिन बाद फिर जंग शुरू होगी ?। दरअसल 10 अप्रैल को इस्लामाबाद में एक हाई लेवल मीटिंग की तैयारी हो रही है, जिसमें अमेरिका और ईरान के शीर्ष अधिकारी शामिल हो सकते हैं। यहीं से कोशिश की जाएगी कि सीजफायर के बाद समझौता हो सके और क्षेत्र में शांति बने।
दरअसल 8 अप्रैल को भारतीय समय के मुताबिक सुबह 4 बजे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ऐलान किया कि पाकिस्तान पीएम शहबाज शरीफ व फील्ड मार्शल आसिम मुनीर से बातचीत के बाद अमेरिका सीजफायर के लिए राजी हो गया है। ट्रम्प ने लिखा, मैं होर्मुज स्ट्रेट को फौरन खोलने की शर्त पर ईरान की रजामंदी के बाद अगले 14 दिन तक बमबारी रोकने के लिए तैयार हूं। इसके 40 मिनट बाद ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अरागची ने भी कन्फर्म किया कि दोनों देशों के बीच सीजफायर हो गया है व बातचीत जारी है। ईरान के सरकारी न्यूज चैनल आईआरआईबी के मुताबिक, ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई ने सभी मिलिट्री यूनिट्स को फायरिंग रोकने का आदेश दिया है।



Oplus_131072







