Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the news-portal domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in C:\inetpub\vhosts\cavarunsharma.in\talkingpunjab.in\wp-includes\functions.php on line 6131 आभार 2026: सीटी ग्रुप ने निष्ठा, समर्पण और उत्कृष्टता का भव्य उत्सव मनाया – My CMS
सीटी ग्रुप द्वारा आयोजित धन्यवाद समारोह में कर्मचारियों को किया गया सम्मानित
टाकिगं पंजाब
जालंधर। सीटी ग्रुप द्वारा आयोजित वार्षिक धन्यवाद समारोह ‘आभार2026’ का भव्य आयोजन सीटी यूनिवर्सिटी परिसर में किया गया, जिसमें 10+ से अधिक कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। यह समारोह संस्थान की प्रगति और विरासत में योगदान देने वाले कर्मचारियों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता का प्रतीक बना। समारोह में 3+, 5+, 10+, 15+, 20+ और 25 व इससे अधिक वर्षों की सेवाएं पूर्ण करने वाले कर्मचारियों को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। 150 से अधिक कर्मचारियों का सम्मान पूरे कार्यक्रम का भावनात्मक और गौरवपूर्ण क्षण रहा, जिसने संगठन में विश्वास और समर्पण की मजबूत नींव को दर्शाया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ब्रिगेडियर परमजीत सिंह चीमा की गरिमामयी उपस्थिति रही। उन्होंने अपने संबोधन में संस्थान की दूरदर्शी सोच और कर्मचारियों के सामूहिक प्रयासों की सराहना करते हुए इसे एक प्रगतिशील शैक्षणिक मॉडल बताया। समारोह को रंगारंग बनाने के लिए विभिन्न परिसरों के कर्मचारियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। सीटी यूनिवर्सिटी ने भांगड़ा, शाहपुर ने नाट्य मंचन और मकसूदां कैंपस ने फैशन शो की प्रस्तुति दी। इसके साथ ही सीटी पब्लिक स्कूल ने पंजाबी व पहाड़ी डांस का खूबसूरत सुमेल तथा सीटी वर्ल्ड स्कूल के प्रतिभागियों द्वारा बॉलीवुड डांस ने सभी दर्शकों का मन मोह लिया। इसके अतिरिक्त, मनोरंजक खेलों और इंटरैक्टिव गतिविधियों ने कार्यक्रम में उत्साह का संचार किया, जिससे कर्मचारियों के बीच आपसी जुड़ाव और खुशी के पल और भी मजबूत हुए।
इस अवसर पर चेयरमैन सरदार चरणजीत सिंह चन्नी, को-चेयरपर्सन परमिंदर कौर चन्नी, प्रो चांसलर प्रो. (डॉ.) मनबीर सिंह, संयुक्त प्रबंध निदेशक तनीका सिंह, वाइस चेयरमैन हरप्रीत सिंह, एडवोकेट मंजिंदर कौर और एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर डॉ. नितिन टंडन सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। इस अवसर पर सभी कैंपस प्रमुख भी उपस्थित रहे, जिनमें डॉ. शिव कुमार, कैंपस डायरेक्टर, सीटी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस, शाहपुर कैंपस; डॉ. अनुराग शर्मा, सीटी ग्रुप, मकसूदांकैंपस; आरती जसवाल, प्रिंसिपल, सीटी वर्ल्ड स्कूल; तथा मनीषा बस्नेत, प्रिंसिपल, सीटी पब्लिक स्कूल शामिल थे। अपने संबोधन में चेयरमैन ने कर्मचारियों की निष्ठा और टीमवर्क को संगठन की सबसे बड़ी ताकत बताते हुए सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों के निरंतर प्रयासों से ही संस्थान नई ऊंचाइयों को छू रहा है। ‘आभार2026’ केवल एक समारोह नहीं, बल्कि संगठन की उस सोच का प्रतिबिंब है, जो अपने कर्मचारियों को सबसे बड़ी पूंजी मानता है। यह आयोजन कर्मचारियों में गर्व, प्रेरणा और जुड़ाव की भावना को सुदृढ़ करता है।