हज़ारों आँखें हुई नम, वर्षों तक सबके दिलों में रहेगा उनका नाम.. समाज के लिए भारी क्षति, जिसे कभी नहीं किया जा सकता पूरा
टाकिंग पंजाब (नरिंदर वैद्य)
जालंधर। सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ़ इंस्टीच्यूशन्स, पीपीआर ग्रुप के चेयरमैन श्री अनिल चोपड़ा आज सुबह इस फ़ानी संसार को अलविदा कहते हुए पांच तत्व में वीलीन हो गए। उनका अंतिम संस्कार मॉडल टाउन के शमशान घाट में किया गया। अंतिम संस्कार में सैकड़ों की गिनती में सामाजिक, राजनीतिक व धार्मिक लोगों ने शामिल होकर शोक संतप्त चोपड़ा परिवार से संवेदना जताई। सभी गणमान्य लोगों ने कहा कि अनिल चोपड़ा का निधन समाज के लिए भारी क्षति है और यह ऐसी क्षति है जिसे कभी पूरा नहीं किया जा सकता। टाकिंग पंजाब न्यूज नेटवर्क भी श्री अनिल चोपड़ा को भावभीनी श्रद्दांजलि भेंट करता है व परमात्मा से प्राथना करता है वह समस्त परिवार को यह दुख सहन करने की शक्ति दें। 
सीबीएसई एफिलिएटेड स्कूल्स एसोसिएशन ने अनिल चोपड़ा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। अंतिम संस्कार में शिक्षा जगत से सीटी ग्रुप से चरणजीत सिंह चन्नी, व इनोसेंट हाटर्स से डॉ. अनूप बौरी ने अनिल चोपड़ा को श्रद्धांजलि अर्पित की। उनकी अंतिम यात्रा में उनके परिवारिक सदस्यों में उनकी धर्मपत्नी श्रीमती संगीता चोपड़ा, बड़ा बेटा राजन चोपड़ा, छोटा बेटा प्रिंस चोपड़ा, पुत्रवधू श्रीमती रितु चोपड़ा, प्रीतिका चोपड़ा, भाई सुनील चोपड़ा, बहन श्रीमती सिम्मी चोपड़ा पषान, श्रीमती शुष्मा हांडा, श्रीमती नीलम कत्याल, श्रीमती मीणा मल्होत्रा, नरिंदर कुमार हांडा, रवी कत्याल, रमेश पाषाण, साला संजीव महाजन, श्रीमती सीमा चौधरी, श्रीमती शिवानी महाजन तथा श्रीमती रश्मि महाजन, श्री विनीत महाजन एवं श्री राकेश चौधरी, श्रीमती सीमा चौधरी आदि शामिल रहे।
अनिल चोपड़ा को श्रद्दांजलि देने के लिए दैनिक सवेरा के मुख्य संपादक शीतल विज, दैनिक उत्तम हिन्दू के कार्यकारी संपादक श्री रितिन खन्ना, भाजपा पंजाब प्रधान सुनील जाखड़, केबिनेट मंत्री महिंदर भगत, अशोक मित्तल, दीपक बाली, मेयर वनीत धीर, आप पार्टी सेंट्रल हल्का इंचार्ज नितिन कोहली, पूर्व विधायक मनोरंजन कलिया, पूर्व विधायक केडी भंडारी, इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट के चेयरमैन रमणीक सिंह रंधावा, पूर्व सांसद हंसराज हंस, पूर्व विधायक राजिंदर बेरी, विधायक परगट सिंह, विधायक विक्रम चौधरी, सीनियर भाजपा नेत्री कर्मजीत सिंह चौधरी, पूर्व विधायक शीतल अंगुराल शामिल रहे।
इसके साथ ही पूर्व सीपीएस अविनाश चंद्र, जिला प्रधान सुशील शर्मा, पूर्व जिला प्रधान एडवोकेट सुभाष सूद, महिंदर सिंह केपी, आप नेता चंदन ग्रेवाल, अमरजीत सिंह अमरी, आप नेता सुभाष शर्मा, गुरचरण सिंह चन्नी, द सिटीजन को ऑपरेटिव बैंक के जीएम कर्ण शर्मा, पविन्दर बहल, अशोक भंडारी, आप नेता रोबिन सांपला, आप नेता काकू अहलूवालिया, आप नेत्री राजविंदर कौर, एवरग्रीन पब्लिकेशन से राजेश चोपड़ा, कुणाल सबरवाल, अपाहिज आश्रम के चेयरमैन तरसेम कपूर, पूर्व पार्षद पवन गुप्ता, हिमांशु शर्मा आदि इस दुःख की घड़ी शामिल में हुए।

Oplus_131072







