सुखबीर बादल ने की एमपी सिमरनजीत सिंह मान के भगत सिंह को लेकर दिए बयान की निंदा

आज की ताजा खबर पॉलिटिक्स
Spread the love
कहा.. शहीद-ए-आजम सरदार भगत सिंह पर हर सिख, हर पंजाबी और हर भारतीय को गर्व
टाकिंग पंजाब
चंडीगढ़: शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल ने एमपी सिमरनजीत सिंह मान के भगत सिंह को आंतकवादी कहे जाने वाले बयान की निंदा की। सुखबीर बादल ने कहा कि “शहीद-ए-आजम सरदार भगत सिंह पर हर सिख, हर पंजाबी और हर भारतीय को गर्व है। प्रत्येक सिख उन्हें स्वतंत्रता संग्राम में हमारे कोम के अभूतपूर्व योगदान के प्रतीक के रूप में मानता है। सिमरनजीत सिंह मान इस गौरव को कम करने और दुनिया भर में सिखों की छवि को कम करने की कोशिश कर रहे हैं।

 दूसरी तरफ आज शिरोमणि अकाली दल (बादल) के प्रधान सुखबीर बादल ने शुक्रवार को चंडीगढ़ में गवर्नर बीएल पुरोहित से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड की CBI जांच की मांग की। सुखबीर ने चंडीगढ़ का कंट्रोल हरियाणा को देने के भी आरोप लगाए। इसके साथ ही AAP सांसद राघव चड्ढा को CM भगवंत मान सरकार की सलाहकार कमेटी का चेयरमैन लगाने का विरोध किया। उन्होंने इसे असंवैधानिक करार देते हुए चड्ढा को चेयरमैन के पद से तुरंत बर्खास्त करने की मांग की। उनके साथ प्रोफेसर प्रेम सिंह चंदूमाजरा, महेशइंदर सिंह ग्रेवाल और डॉ. दलजीत चीमा भी साथ थे।

  उधर पंजाब से एक ओर खबर सामने आ रही है। मनजिंदर सिंह सिरसा की अगुवाई में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से पंजाब के बीजेपी लीडर सुनील जाखड़ ने मुलाकात की। इस अवसर पर अरविन्द खन्ना, सूंदर शाम अरोड़ा और परमिंदर बराड़ भी साथ थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *