आजादी का अमृत महोत्सव… नगर निगम कार्यक्रम मेें जगदीश राजा व गुरु गोबिंद सिंह स्टेडियम में कैबिनेट मंत्री ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज

75वां आजादी का अमृत महोत्सव.. आज की ताजा खबर
Spread the love

– देश की आजादी के 75 साल पूरे होने पर लोगों में एक अलग ही उत्साह देखने को मिल रहा है-  मेयर जगदीश राजा

– कैबिनेट मंत्री डा. इंद्रबीर सिंह निज्जर ने जरूरतमंद महिलाओं को सिलाई मशीनें व व्हीलचेयर की भेंट

 टाकिंग पंजाब

जालंधर। स्वतंत्रता दिवस पर नगर निगम द्वारा एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में मेयर जगदीश राज राजा ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया व उनके साथ सीनियर डिप्टी मेयर सुरिंदर कौर, नगर निगम कमिश्नर दविंदर सिंह व पार्षद लखबीर सिंह बाजवा भी मौजूद रहे।

इस अवसर पर मेयर ने नगर निगम में बेहतरीन काम करने वाले कर्मचारियों को सम्मानित भी किया व कंपनी बाग में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पमाला अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। मेयर जगदीश राज राजा ने कहा कि देश की आजादी के 75 साल पूरे होने पर लोगों में एक अलग ही उत्साह देखने को मिल रहा है।

उन्होंने कहा कि शहर भर में जगह-जगह आयोजन किए जा रहे हैं। साथ ही शहर में साफ सफाई का विशेष प्रबंध किया गया है।  नगर निगम के सभी कर्मचारी इस मौके पर संकल्प लें कि निगम को आर्थिक रूप से मजबूत करने के लिए काम करना है व लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवानी हैं।

 

दूसरी ओर गुरु गोबिंद सिंह स्टेडियम में स्वतंत्रता दिवस समारोह शुरू हो गया है। स्टेडियम में कैबिनेट मंत्री डा. इंद्रबीर सिंह निज्जर ने परेड की सलामी ली व जरूरतमंद महिलाओं को सिलाई मशीनें व व्हीलचेयर भेंट की।

इस दौरान डा. इंद्रबीर सिंह ने कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ हमारी सरकार ने हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। साथ ही सेवा केंद्र शनिवार और रविवार को भी खोले जा रहे हैं व इसके साथ ही हम लोगों की सुविधा के लिए मोहल्ला क्लीनिक शुरू करने जा रहे हैं, जिसमें एक डाक्टर एक फार्मासिस्ट होगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *