सुबह किया विजिलेंस डायरेक्टर को चैलेंज.. शाम को गिरफ्तार कर लिए गए भारत भूषण आशू

आज की ताजा खबर पॉलिटिक्स
Spread the love
आशू की गिरफ्तारी से भड़के सांसद रवनीत सिंह बिट्‌टू विजिलेंस अधिकारियों से भिड़े 

बिट्टू ने कहा..असी तुहाडे नाल नहीं.. असी अपनी मर्जी नाल जावांगे काका
टाकिंग पंजाब

चंडीगड़। सोमवार की सुबह चंडीगढ़ में विजिलेंस डायरेक्टर के ऑफिस पर प्रर्दशन कर सरकार व विजिलेंस को चैलेंज करके आए कांग्रेस राज में फूड सप्लाई मिनिस्टर रहे कांग्रेसी नेता भारत भूषण आशू को पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने सोमवार देर शाम गिरफ्तार कर लिया। धरने दौरान आशू ने चैलेंज किया था कि वह यहां मौजूद हैं, विजिलेंस गिरफ्तार कर ले। जैसे ही आशू धरने के बाद लुधियाना लौटे व सेलून पहुंचे तो विजिलेंस वहां उन्हें गिरफ्तार करने पहुंच गई। आशू को ट्रांसपोर्टेशन टेंडर घोटाले में गिरफ्तार किया गया।


इस दौरान लुधियाना के कांग्रेसी सांसद रवनीत सिंह बिट्‌टू भी आशू के साथ मौजूद थे। आशू की गिरफ्तारी के समय बिट्‌टू विजिलेंस अधिकारियों से भिड़ गए व इस दौरान बिट्‌टू विजिलेंस अधिकारियों के बीच काफी बहसबाजी भी हुई। बिट्टू इस बात पर अड़ गए कि अगर विजिलेंस अधिकारियों ने भारत भूषण आशू को गिरफ्तार करना है तो वह पहले गिरफ्तारी से जुड़े कागजात उन्हें दिखाएं।
  इस पर अधिकारियों ने कहा कि कागजात उनके पास हैं व थोड़ी देर में दिखा देते हैं। इस पर बिट्टू ने कहा कि वह ऐसे आशु को नहीं ले जाने देंगे। उन्होंने कहा कि हम तो आपके मुख्यालय स ही आए हैं, वहां गिरफ्तार कर लेते। बिट्टू ने तो विजिलेंस वालों को चोर तक कह दिया। उन्होंने कहा कि तुसी चोर हो चोर..चोरी नाल चक्कन आए हो।
   इसके बाद जब विजिलेंस वाले आशु को गिरफ्तार करने पर अड़ गए तो बिट्टू ने विजिलेंस अधिकारी से कहा कि असी तुहाडे नाल नहीं जावांगे..असी अपनी मर्जी नाल जावांगे काका.. एक तो चोरी ऊपर से सीना जोरी। बिट्टू ने कहा कि वह आशु को लेकर अपनी गाड़ी में विजिलेंस मुख्यालय जाऐंगे.. विजिलेंस की गाड़ी में नहीं जाऐंगे। इसके बाद कांग्रेसी नेताओं ने लुधियाना विजिलेंस दफतर के बाहर प्रर्दशन भी किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *