धर्मगुरू शंकराचार्य का 99 साल की उम्र में हुआ निधन

आज की ताजा खबर शोक सन्देश
Spread the love

कुछ दिन पहले ही उन्होंने मनाया था अपना 99वां जन्मदिन

टाकिंग पंजाब

मध्य प्रदेश। द्वारका शारदा पीठ के धर्मगुरू शंकराचार्य स्वरूपानंद सरस्वती का मध्य प्रदेश के निरसिंहपुर में 99 साल की उम्र में निधन हो गया है। कुछ दिन पहले ही उन्होंने अपना 99वां जन्मदिन धूमधाम के साथ मनाया था। जानकारी के मुताबिक वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे। शंकराचार्य स्वरूपानंद सरस्वती का जन्म 2 सितंबर 1924 में हुआ था। वह द्वारका व ज्योतिर्मठ पीठ के शंकराचार्य थे। साल 1989 में उन्हें शंकराचार्य की उपाधि मिली थी। उन्होंने काशी में करपात्री महाराज से धर्म की शिक्षा ली थी। सन 1942 में भारत छोड़ो आंदोलन के समय भी उन्होंने अपना सहयोग दिया था, जिसके कारण उन्हें 2 बार जेल भी जाना पड़ा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *