आप विधायकों की खरीद फरोख्त मामले में विजिलेंस करेगी 8 ओर विधायकों के ब्यान दर्ज

आज की ताजा खबर पॉलिटिक्स
Spread the love

इससे पहले जालंधर वेस्ट से विधायक शीतल अंगुराल व जालंधर सेंट्रल के विधायक रमन अरोड़ा करवा चुके हैं अपने ब्यान दर्ज

टाकिंग पंजाब

चंडीगढ़। पंजाब में आप की सरकार बनने के बाद जालंधर वेस्ट से विधायक शीतल अंगुराल व जालंधर सेंट्रल के विधायक रमन अरोड़ा ने भाजपा पर उन्हें पैसे का लालच देकर खरीदने के आरोप लगाए थे। इन आरोपों के बाद इन दोनों विधायकों ने बीते सोमवार को चंडीगढ़ जाकर विजिलेंस को अपने ब्यान भी दर्ज करवाए हैं। इस मामले में दर्ज की गई एफआइआर में 9 विधायकों ने भाजपा पर 25-25 करोड़ रुपए देकर उन्हें खरीदने के प्रयास का आरोप लगाया था। विधायकों के ब्यान पर अब विजिलेंस का कहना है कि सुखना लेक की फुटेज लेने के लिए चंडीगढ़ पुलिस से संपर्क किया जाएगा, ताकि आरोपितों तक पहुंचा जा सके।विधायको की इस शिकायत के बाद अब इस खरीद-फरोख्त के मामले में विजिलेंस बाकी विधायकों के बयान भी दर्ज करने जा रही है। सूत्रों की माने तो विजिलेंस पहले विधायक शीतल अंगुराल व विधायक रमन अरोड़ा का ब्यान दर्ज कर चुकी है व अब विजिलेंस आठ और विधायकों के बयान दर्ज कर सकती है।विधायक शीतल अंगुराल ने दावा किया था कि आफर देने वाले वकील चंडीगढ़ की सुखना लेक पर मिले थे। विजिलेंस अधिकारियों का कहना है कि सुखना लेक की फुटेज लेने के लिए चंडीगढ़ पुलिस से संपर्क किया जाएगा, ताकि आरोपितों तक पहुंचा जा सके।अब जिन आप के बाकी विधायकों के ब्यान दर्ज किए जा सकते हैं, उनमें बुढलाडा से विधायक प्रिंसिपल बुद्धराम, डेराबस्सी से विधायक कुलजीत सिंह रंधावा, गढ़शंकर से विधायक जय किशन रोड़ी, बस्सी पठानां के विधायक रूपिंदर हैप्पी, रूपनगर से विधायक दिनेश चड्डा, नाहर सिंह वाला से विधायक मंजीत सिंह बिलासपुर व भुच्चो मंडी से विधायक मास्टर जगसीर सिंह के बयान दर्ज किए जाएंगे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *