छात्रों को माता गुजरी जी व चार साहिबजादों की महान कुर्बानियों के बारे में दी गई जानकारी
टाकिंग पंजाब
जालंधर। माता गुजरी जी व चार साहिबजादों अजीत सिंह, जुझार सिंह, ज़ोरावर सिंह व फतेह सिंह की शाहदत को नमन करते हुए सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ़ इंस्टीच्यूशन द्वारा श्री सुखमनी साहिब का पाठ करवाया गया। सेंट सोल्जर स्कूल, करतारपुर ब्रांच में करवाए गए पाठ में करतारपुर से विधायक बलकार सिंह विशेष रूप से उपस्थित हुए।
इस अवसर पर स्टाफ सदस्यों व छात्रों ने अरदास कर गुरुओं द्वारा दी गई कुर्बानियों को याद किया। सभी ने गुरुबाणी सुनते हुए गुरुओं द्वारा दिखाए नेक रस्ते पर चलने की शपथ ली। प्रिंसिपल वानी जैन ने छात्रों को माता गुजरी जी व चार साहिबजादों की महान कुर्बानियों के बारे में जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि चमकौर के युद्ध में अजीत सिंह व जुझार सिंह शहीद हो गए थे। इसके अलावा दोनों छोटे साहिबज़ादे ज़ोरावर सिंह व फतेह सिंह अपनी दादी माता गूजरी जी के साथ ठंडे बुर्ज में रहे व उसके बाद वज़ीर खान ने उन्हें जीवित ही दीवार में चिनवा शहीद कर दिया था।
ग्रुप के चेयरमैन अनिल चोपड़ा, वाईस चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा ने माता गुजरी जी व चार साहिबजादों को नमन करते हुए कहा कि हमे सब को हमेशा उन्हें अपने दिलों में रखना चाहिए। उनके द्वारा दिखाए मार्ग पर चलते हुए जात-पात से ऊपर उठकर सभी धर्मों का सम्मान करने व अन्याय के खिलाफ आवाज़ उठानी चाहिए।







