केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय का मानना..जनवरी में बढ़ सकते हैं भारत में कोरोना के मामले 

आज की ताजा खबर देश
Spread the love

भारत के लिए मुश्किल से भरे हो सकते हैं भी अगले 40 दिन.. लोग करें सरकार की हिदायतो का पालन

टाकिंग पंजाब 
नईं दिल्ली। चीन के साथ साथ अन्य कईं देशों में बढ़ते कोरोना के खतरे के चलते माना जा रहा है कि भारत के लिए भी अगले 40 दिन मुश्किल से भरे हो सकते हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय का ऐसा मानना है कि जनवरी के मध्य में भारत में कोरोना के मामले बढ़ सकते हैं। सूत्रों के मुताबिक देश में कोरोना की एक ओर लहर आ सकती है।
   ऐसे में सभी राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों में स्वास्थ्य सुविधाओं की समीक्षा भी की जा रही है। दरअसल पहले भी ऐसा देखा गया है कि ईस्ट एशिया को प्रभावित करने के 30 से 35 दिनों बाद ही भारत में नई लहर पहुंची थी। यह एक ट्रेंड रहा है, जिसके आधार पर यह दावा किया जा रहा है, जो कि गलत भी हो सकता है।
   उधर दूसरी तरफ भारत में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच चीन समेत 6 देशों से आने वाले यात्रियों पर अगले हफ्ते से सख्ती बढ़ाई जा सकती है। स्वास्थ्य मंत्रालय के सूत्रों के मुताबिक, चीन, जापान, दक्षिण कोरिया, हॉन्गकॉन्ग, थाईलैंड व सिंगापुर से आने वाले यात्रीयों को एयर सुविधा फॉर्म भरना व 72 घंटे पहले का निगेटिव आरटी-पीसीआर रिपोर्ट दिखाना अनिवार्य किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *