सेंट सोल्जर ग्रुप ने “सांझां प्यार दियां” चैरिटी शो में चैरिटी के रूप में दिए 8 लाख रूपए

आज की ताजा खबर शिक्षा
Spread the love
पिंगलाघर, अंध विद्यालय, अपाहिज आश्रम, कुष्ट आश्रम, नारी निकेतन, यूनिक होम, सहारा सेवा समिति, 13-13 कमेटी आदि को दिए राशि के चेक 
“साँझां प्यार दियां” चैरिटी शो करवाने का मंतव समाज के उन लोगों के साथ प्यार की साँझ कायम करना है जो किसी ना किसी कारण वश अपनों से हैं दूर – श्रीमती संगीता चोपड़ा
टाकिंग पंजाब

जालंधर। सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ़ इंस्टीच्यूशन्स द्वारा पिंगलाघर, अंध विद्यालय, अपाहिज आश्रम, कुष्ट आश्रम, नारी निकेतन, यूनिक होम, थैलासीमिया, सहारा सेवा समिति, 13-13 कमेटी की मदद के लिए अपने फाउंडेशन डे पर 8 लाख की सहायता राशि भेंट की। इस राशि को दान करने के लिए एक चैरिटी शो सेंट सोल्जर कैंपस में करवाया गया।

 इस अवसर पर सेंट सोल्जर ग्रुप के चेयरमैन अनिल चोपड़ा, वाईस चेयरपर्सन श्रीमती संगीता चोपड़ा, राजन चोपड़ा, पदमश्री बीबी प्रकाश कौर, कॉमेडियन संदीप पतीला मुख्य अतिथि के रूप से उपस्थित हुए। इस दौरान सभी ने ग्रुप के फाउंडर्स स्व. आरसी चोपड़ा, स्व. श्रीमती शांता चोपड़ा को श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रोग्राम में सेंट सोल्जर ग्रुप के सभी कॉलेजों व स्कूलों से मैनेजिंग डायरेक्टर्स प्रो. मनहर अरोड़ा, कनर्ल आरके खन्ना, सभी डायरेक्टर, प्रिंसिपल व 3 हजार से अधिक स्टाफ सदस्य शामिल हुए।
  इस अवसर पर गायक तेजी बाजवा व कारिंदे बैंड ने अपने गीतों से सभी का मनोरंजन किया। इसके साथ सारे गा मा पा के रनर अप हर्ष सिकंदर ने भी सभी को गीत सुनाया। संदीप पतीला, एंकर सुपर बॉय करन ने सभी का अपनी बातों व कॉमेडी से लोटपोट कर दिया। चेयरमैन अनिल चोपड़ा, वाईस चेयरपर्सन श्रीमती संगीता चोपड़ा ने बताया कि संस्था के सभी स्टाफ मेंबर्स द्वारा अपनी एक दिन की सैलरी को डोनेट कर इस राशि को एकत्रित किया है।
  उन्होंने पिंगलाघर, अंध विद्यालय, अपाहिज आश्रम, कुष्ट आश्रम, नारी निकेतन, यूनिक होम, होप फॉर लाइफ, सहारा सेवा समिति आदि को 7 लाख 50 हज़ार चैक के रूप भेंट किए। इसके अलावा 13-13 सोसाइटी को 50 हजार का राशन लेकर दिया। इसे मिलकर अबतक कुल 64 लाख 51 हज़ार की राशि चैरिटी में दी जा चुकी है। श्रीमती चोपड़ा कहा कि “साँझां प्यार दियां” चैरिटी शो करवाने का मंतव समाज के उन लोगों के साथ प्यार की साँझ कायम करना है जो किसी ना किसी कारण वश अपनों से दूर हैं।
  चाहे वह अपने परिवार से दूर हैं पर फिर भी वह हमारे समाज का ऐसा हिस्सा हैं जिससे हम मुँह नही मोड़ सकते। चाहे इनकी शिक्षा की बात हो, सुख-सुविधाओं की जा फिर मैडिकल की, सेंट सोल्जर ने हमेशा इनका हाथ थामा है। उल्लेखनीय है कि सेंट सोल्जर द्वारा इस बच्चों को फ्री एजुकेशन, हर माह राशन, फ्री ट्रांसपोर्टेशनदी जा रही है। इसके साथ ही आर्थिक रूप से कमजोर व होनहार योग्य छात्रों के लिए हर वर्ष 1 करोड़ से अधिक मास्टर राज कंवर चोपड़ा स्कालरशिप भी दी जाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *