आतंकी ग्रुप ‘द रेजिस्टेंस फ्रंट’ ने दी जम्मू-कश्मीर के संघ नेताओं के खून बहाने की धमकी..

आज की ताजा खबर देश

द रेजिस्टेंस फ्रंट ने 30 लीडर्स के नामों की लिस्ट जारी कर कहा खून बहाएंगे

टाकिंग पंजाब

जम्मू-कश्मीर। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत के 1 अप्रैल को दिए गए बयान के बाद आतंकी ग्रुप ‘द रेजिस्टेंस फ्रंट’ ने जम्मू-कश्मीर के संघ नेताओं के खून बहाने की धमकी दी है। दरअसल, मोहन भागवत ने एक बयान देते हुए कहा था कि आजादी के 7 दशकों बाद भी पाकिस्तान खुश नहीं है। उसे अब यह भरोसा हो गया है कि बंटवारा एक भूल थी। अखंड भारत एक सच था और बंटा हुआ भारत एक बुरा सपना।      भागवत ने आगे कहा कि अखंड भारत यानी अफगानिस्तान, बांग्लादेश, भूटान, भारत, मालदीव, म्यांमार, नेपाल, पाकिस्तान, श्रीलंका और तिब्बत यह एक साथ थे। बंटा हुआ भारत बुरा सपना है। ये 1947 के पहले का भारत था। जो लोग जिद के चलते भारत से अलग हुए, क्या वे खुश हैं? वहां आज दर्द है। भारत में खुशी। इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार रेजिस्टेंस फ्रंट ने 30 लीडर्स के नामों की लिस्ट जारी कर कहा है कि हम इन नेताओं का खून बहाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *