भजनों की वर्षा के साथ दर्शन ए साई विशाल साई संध्या सफलतापूर्वक सम्पन्न

आज की ताजा खबर धर्म

संघ द्वारा सफल आयोजन में सभी सहयोगियों का तहदिल से किया गया आभार व्यक्त

टाकिंग पंजाब

जालंधर। श्री साई मिलन सेवा संघ शक्ति नगर द्वारा आयोजित दर्शन ए साई विशाल साई संध्या साई की असीम कृपा के साथ सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई। सुबह संस्था के सरप्रस्त भूषण आनंद , चेयरमैन राजिंद्र शर्मा, उप चेयरमैन अशोक सरीन हिक्की के द्वारा हवन यज्ञ करवाया गया। शाम 7 बजे ज्योति प्रज्वलित कर साई भजन संध्या का आगाज़ शिवांग बेटा (लुधियाना वाले) ने किया साई जिनकी भजनों की वर्षा से पूरा वातावरण साईमय हो गया। तत्पश्चात विश्व प्रसिद्ध सूफी गायक हमसर हयात निजामी वे अतर हयात निजामी (दिल्ली वाले) ने सूफियाना अंदाज से साई महिमा का गुणगान किया। संघ द्वारा संध्या के सफल आयोजन में सहयोगियों का तह दिल से आभार व्यक्त

संघ द्वारा संध्या के सफल आयोजन में सहयोगियों का तह दिल से आभार व्यक्त किया गया।लंगर का सहयोग राजीव मुंजाल परिवार द्वारा किया गया, छपन भोग कपूर परिवार द्वारा साई जी को लगवाए गया, लंगर वितरण की सेवा श्री साई राम सेवा संघ वे अखिल भारतीय साई सेना द्वारा , जोड़ा सेवा श्री साई राम सेवा प्रबंधक कमेटी द्वारा बेहखूबी निबाई गए। संघ की और से अशोक मेहता , पवन शर्मा, वे पुनीत चोपड़ा ने प्रशासन का , शक्ति नगर वेलफेयर सोसाइटी, विजय नगर वेलफेयर सोसाइटी, मोहल्ला इस्लामाबाद वेलफेयर सोसाइटी का धन्यवाद किया गया जिनके सहयोग से कार्यक्रम सफल हुआ।                   इस दौरान बेहतर मुख अतिथि पंजाब केसरी के मुख्य संपादक पदमश्री विजय कुमार चोपड़ा व विनोद घई ने संघ की तारीफ करते हुए कहा कि हर वर्ष संघ द्वारा करवाए जाते धार्मिक कार्यों से समाज को बलाई होती है और युवा पीढ़ी धर्म के मार्ग पर चलती है। विजय चोपड़ा ने कहा कि हम साई जी के चरणों में ये अरदास करते है की बाबा इन बच्चों को ऐसे ही धार्मिक कार्यक्रम करवानी की राह पर रखे।      इस दौरान विधायक रमन अरोड़ा, पूर्व मंत्री मनोरंजन कालिया, पूर्व विधायक राजिंद्र बेरी, पूर्व मेयर जगदीश राज राजा, राजेश विज,परविंदर बहल, पूर्व पार्षद पवन गुप्ता, जिला भाजपा प्रधान सुशील शर्मा, जिला भाजपा महासचिव अशोक सरीन हिक्की, पूर्व पार्षद अर्जुन पप्पी, पूर्व पार्षद बलजीत सिंह प्रिंस, विनोद घई ( यूनिक पाइप फिटिंग), मनोहर महाजन ( मनसा राम महाजन), नरेंद्र सोबती, इंदर देव कपूर, टिक्का लाल अरोड़ा, विनोद मेहता, मनोज शर्मा, हरीश कुमार, विशाल कुमार, रंजन महाजन, राजेश सही, संजीव महाजन, मुनीश भसीन, राजेश कुमार, संजय सिक्का , ओम सेतिया ,ईशान दुआ,दिनेश छाबरा, दीपक कनोजिया, अमन अरोड़ा, हिमांशी कालरा, सुमित कुमार, अश्वनी कुमार, कुलदीप सिक्का, राकेश सिक्का, राजू, करण, अभिषेक सेठ, साहिल गैरा, पुनीत भाटिया, पवन उप्पल , विक्रांत वालिया, पिनाक चोपड़ा, प्रहण सेतिया, अनंत चोपड़ा, अमृत कुमार आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *