जालंधर से एमपी पद के दावेदार सुशील रिंकू के नेृत्तव में कांग्रेस के कईं पार्षदों व वर्करों ने थामा आप का दामन

आज की ताजा खबर पॉलिटिक्स

सुशील रिंकू के वफादार रहे पंजाब स्टेट कमिश्न फॉर मैनॉरिटी सदस्य नासिर हसन सलमानी को भी मुख्यमंत्री ने करवाई आप ज्वाइन

टाकिंग पंजाब 
जालंधर। कुछ ही दिन पहले कांग्रेस को अलविदा कह आम आदमी पार्टी में शामिल हुए पूर्व कांग्रेसी विधायक सुशील रिंकू एक बार फिर से विरोधियों को झटका दे दिया है। आम आदमी पार्टी के लिए एमपी पद के दावेदार बने सुशील रिंकू आज जालंधर के क़रीब 17 पार्षदों सहित दर्जनों कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को पार्टी में शामिल करवा रहे हैं। इन सभी पार्षदों व अन्य कांग्रेसी नेताओं को खुद पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने करतारपुर में सीएम की रैली दौरान ज्वाइन करवाया है। सुशील रिंकू के इस सर्जीकल स्ट्राईक से कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है व जिसके बाद आप की स्थिति आने वाले नगर निगम चुनावों में मजबूत दिखाई दे रही है।
    इन पार्षदों के साथ ही पंजाब स्टेट कमिश्न फॉर मैनॉरिटी सदस्य नासिर हसन सलमानी भी आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए हैं। आपको बता दें कि नासिर सलमानी पिछले लंबे समय से सुशील रिंकू के साथ जुड़े हुए हैं। उनका विधायक रहे सुशील रिंकू के साथ परिवारिक रिश्ता है, जिसके चलते नासिर सलमानी को सुशील रिंकू काफी अहमियत देते हैं। सुशील रिंकू के कांग्रेस को अलविदा कहने के बाद यह तय था कि पूर्व विधायक के खासमखास नासिर सलमानी भी आप में जा सकते हैं, जिसके चलते आज वह आप में शामिल हो गए हैं। उन्होंने कहा कि वह शूरु से ही सुशील रिंकू के वफादार रहे हैं। सुशील ​रिंकू जिस पार्टी में जाऐंगे, वह उनके साथ ही जाऐंगे। इसलिए आज उन्होंने भी कांग्रेस को छोड़ आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया है।
   इस समय तो सुशील रिंकू के साथ ऐसे पार्षद व कांग्रेसी भी आप में शामिल होने के लिए सुशील रिंकू के आगे-पीछे घूम रहे हैं, जिन्होंने चुनावों में सुशील रिंकू को हराने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी। समय बदलते ही यह सभी भी पार्टी बदल कर सुशील रिंकू के साथ आना चाहते हैं, लेकिन पहले धोखे का शिकार हुए पूर्व विधायक व एमपी सीट से चुनाव लड़ने जा रहे सुशील रिंकू अब हर कदम फूंक फूंक कर रख रहे हैं। फिर भी राजनीति में सभी कुछ होता है। इसके चलते आज वह सभी नेता इक्टठा हो गए हैं, जो कि किसी समय साथ रहने के बाद अलग अलग पार्टीयों में चले गए थे। सुशील रिंकू ने इन सभी नेताओ को एक बार फिर से आप के प्लेटफार्म पर लाकर इक्टठा कर दिया है।
   आम आदमी पार्टी से जालंधर लोकसभा उप-चुनाव के उम्मीदवार सुशील रिंकू ने खादी बोर्ड के पूर्व चेयरमैन मेजर सिंह, मौजूदा पार्षद रोधिका पाठक, पार्षद हरजिंदर सिंह लाड़ा, पूर्व पार्षद मनजीत टीटू, बब्बी चड्ढा, नासिर सलमानी, मेजर सिंह की पत्नी अमनदीप कौर, राजेश अग्निहोत्री व अन्य कई कांग्रेस के नेताओं को पार्टी में शामिल करवाया हैं। हालांकि इन नेताओं के आप में आने की घोषणा मुखयमंत्री कुछ देर में करने जा रहे हैं। हालांकि कांग्रेस ने सुशील रिंकू के पार्टी छोड़ने केबाद कईं बड़े नेताओं की डियुटी लगाई थी कि सुशील रिंकू ओर किसी कांग्रेसी को अपने साथ ले जाने में कामयाब नहीं हो पाए, लेकिन सुशील रिंकू ने कांग्रेस में सेध आखिरकार लगा ही दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *