आपसी एकजुटता देख गद-गद हुए पंजाब कांग्रेस के बड़े नेता.. बोले हम साथ साथ हैं

आज की ताजा खबर पॉलिटिक्स

सिद्धू ने पढ़े राजा की शान में कसीदे.. बोले, संस्था का प्रधान होता है सर्वोपरि..उसका हर फैसला मानना हमारा कर्त्तव्य 

टाकिंग पंजाब

जालंधर। पंजाब की जनता को हम साथ साथ हैं, दिखाने के उद्देश्य से आज कांग्रेस के बड़े नेताओं ने एकजुटता का काफी अच्छा प्रर्दशन किया। यह सभी बड़े नेता जालंधर लोकसभा उप-चुनाव की प्रत्याशी कर्मजीत कौर के नामांकन दाखिल करने को लेकर जालंधर में इक्टठा हुए थे। इस दौरान जहां इन नेताओं ने आम आदमी पार्टी की सरकार पर जमकर हमला भी बोला, वहीं कांग्रेस में सभी कुछ ठीक है का दावा भी किया। हाल में सजा काटकर जेल से बाहर आए नवजोत सिंह सिद्धू ने तो यहां तक कह दिया कि उन्हें किसी पद की लालसा नहीं है।  सिद्धू ने कहा कि वह कांग्रेस पार्टी के लिए काम करेंगे व करते रहेंगे। आमतौर पर कहा जाता है कि नवजोत सिंह सिद्धू व पंजाब कांग्रेस के प्रधान राजा वड़िंग के बीच सभी कुछ ठीक नहीं है, लेकिन आज तो नवजोत सिंह सिद्धू ने राजा की शान में भी कसीदे पढ़े। नवजोत सिंह सिद्धू ने राजा वड़िंग के सामने ही कहा कि संस्था का प्रधान सर्वोपरि होता है। उसका हर फैसला मानना हमारा कर्त्तव्य है। सिद्धू ने कहा कि पार्टी जहां पर भी उनकी ड्यूटी लगाऐगी, वह पूरी शिद्दत के साथ उसे निभाएंगे। इसके अलावा सिद्धू को रूठों को मनाने की भी याद आई।    नवजोत सिंह सिद्धू  ने कहा कि वह कांग्रेस को एकजुट व मजबूत करने के लिए पुराने कार्यकर्ताओं के घर भी जाएंगे। उन्हें झुककर मनाएंगे, क्योंकि पार्टी के पुराने लोगों का योगदान भुलाया नहीं जा सकता। नवजोत सिंह ​सिद्धू की हां में हां मिलाते हुए प्रदेश कांग्रेस के प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने कहा कि वह सब इकट्ठे होकर पार्टी के नाराज चल रहे नेताओं को मनाने के लिए जाएंगे। उन्हें मनाकर पार्टी के काम पर लगाएंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी एक परिवार भी है व एक विचारधारा के साथ-साथ एक सोच भी है। उन्होंने कहा कि पार्टी किसी एक व्यक्ति से नहीं, बल्कि सबके योगदान सहयोग से है।   आपको बता दें कि जालंधर लोकसभा उपचुनाव को लेकर प्रक्रिया आज से विधिवत शुरू हो गई है। प्रथम चरण में आज से उपचुनाव के लिए नामांकन भरने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। नामांकन पत्र दाखिल करने की यह प्रक्रिया 20 अप्रैल तक चलेगी। इसके बाद 21 अप्रैल को विभिन्न दलों या फिर आजाद उम्मीदवारों ने जो नामांकन पत्र भरे हैं उनकी छंटनी होगी। इसके बाद यदि किसी उम्मीदवार ने चुनाव लड़ने का विचार त्याग दिया है को वह 24 को अपना नामांकन पत्र वापस ले सकता है। चुनाव के लिए मतदान 10 मई को होगा और मतगणना शनिवार 13 मई को होगी और उसी दिन दोपहर बाद तक नतीजे आ जाएंगे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *