विजिलेंस ने आमदन से अधिक संपत्ति मामले में पूर्व मुख्यमंत्री को भेजा तीसरा नोटिस 

आज की ताजा खबर पॉलिटिक्स

चरणजीत सिंह चन्नी को 14 अप्रैल को 10 बजे होना होगा पेश.. पूर्व मुख्यमंत्री ने सरकार पर आज ही चलाए थे शब्दों के बाण 

टाकिंग पंजाब 
चंडीगढ़। आज सुबह पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने पंजाब की मौजूदा सरकार व पंजाब के मुख्यमंत्री पर शब्दों के खूब बान चलाये थे… शाम होते ही विजिलेंस ने अपना तीर पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी की तरफ छोड़ दिया। पंजाब के विजिलेंस विभाग ने आमदन से अधिक संपत्ति मामले में पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी को 14 अप्रैल को 10 बजे पेश होने का एक बार फिर से नोटिस जारी कर दिया है। इससे पहले चन्नी को पेश होने के लिए दो नोटिस जारी हो चुके हैं।
  पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने व्यस्तता जाहिर करते हुए 20 अप्रैल तक पेशी से छूट मांगी थी। लेकिन लगता है कि पूर्व मुख्यमंत्री का जालंधर आकर पंजाब सरकार के खिलाफ बोलना सरकार को भाया नहीं है। इसके बाद अब विजिलेंस ने एक और नोटिस जारी करते हुए लिखा है कि उन्हें 14 अप्रैल को अपना पक्ष रखने के लिए पेश होना होगा। अब पूर्व मुख्यमंत्री विजिलेंस की सामने पेश होते है या नहीं लेकिन उनको तीसरी बार नोटिस जारी होने का मतलब यह लग रहा है कि पंजाब सरकार इस मामले में चरणजीत चन्नी को छोड़ने वाली नहीं है।
   आपको बता दें कि लोकसभा की उप चुनाव के लिए नामांकन भरने पहुंची कांग्रेस उमीदवार कर्मजीत कौर की साथ कांग्रेस की बड़े नेता पहुंचे थे। इसके बाद प्रेस वार्ता में नवजोत सिंह सिद्दू, चरणजीत चन्नी आदि नेताओं ने किसानों की खराब हुई फसलों व उनको उसका सही मुआवजा न मिलने को लेकर सरकार को घेरा था। हालांकि पंजाब की मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज उन किसानों को चेक बाँटे, जिनकी फसलों का नुकसान हुआ था। फिलहाल जालंधर की इस उप चुनाव को लेकर आरोप प्रत्यारोप का सिलसिला जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *