सेंट सोल्जर इंटर कॉलेज छात्रों द्वारा मनाया गया विश्व विरासत दिवस

शिक्षा

वाईस चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा ने की छात्रों के प्रयास की सराहना

टाकिंग पंजाब

जालंधर। सेंट सोल्जर इंटर कॉलेज फ्रेंड्स कॉलोनी द्वारा विश्व विरासत दिवस मनाया गया। इस मौके पर छात्रों ने पुरानी ऐतिहासिक इमारतों के पोस्टर्स बना कर उनके महत्व तथा उनको संभालने का संदेश दिया। इस अवसर पर छात्रों जुग, वंश, अनुज, अंशुमान, सक्षम, अंजली, साधिका, गुरनीर, सृष्टि, संगीता, ऋषभ, दिलप्रीत आदि ने विश्व विरासत दिवस पर हेरिटेज संभल के पोस्टर्स/स्लोगन तैयार कर जागरूकता फैलाई।         प्रिंसिपल मनगिंदर सिंह ने छात्रों को बताया कि विश्व विरासत दिवस पहली बार 18 अप्रैल, 1982 को ट्यूनीशिया में इंटरनेशनल काउंसिल ऑफ मोनुमेंट्स एंड साइट्स द्वारा मनाया गया था। इससे पहले यह दिवस विश्व स्मारक तथा पुरातत्व स्थल दिवस के रुप में मनाया जाता था। सभी पुरानी विरासतों की देख रेख के लिए यूनेस्को वर्ल्ड हेरिटेज सेंटरज की स्थापना हुई। सबसे पहले 18 अप्रैल, 1978 ई. में पहले विश्व के कुल 12 स्थलों को विश्व विरासत स्थलों की सूची में शामिल किया गया।      इसके बाद वर्ष 18 अप्रैल 1983 में पहली बार भारत के चार ऐतिहासिक स्थलों को यूनेस्को ने विश्व विरासत स्थल के रूप में शामिल किया। यह चार स्थल ताजमहल, आगरा का कि़ला, अजंता और एलोरा की गुफाएं थे। इस समय लगभग 43 स्थलों को विश्व विरासत की सूची में शामिल किया गया है। वाईस चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा ने छात्रों के प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि यह हेरिटेज हमारे देश की धरोहर हैं, जिसे संभालना हमारी मौलिक जिम्मेंदारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *