अपाहज आश्रम में बने ऑपरेशन थियेटर में कल शुरू होगे आँखों के आप्रेशन

आज की ताजा खबर स्वास्थय

पदमश्री विजय चोपड़ा, पूर्व कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी कांता चावला, सांसद डॉ. अशोक मित्तल करेंगे उद्घाटन

टाकिंग पंजाब

जालंधर। समाज सेवा के लिए जाने जाते लाला राम किशोर कपूर विकलांग सहायता ट्रस्ट की तरफ से लोगों को एक ओर सहुलियत देते हुए आंखों के ऑपरेशन शुरू किए जा रहे हैं। लोगों के होने वाले इन आप्रेशन के लिए जालंधर के अपाहज आश्रम में ट्रस्ट भवन में नया ऑपरेशन थियेटर तैयार किया गया है।          इस बारे में ट्रस्ट के चेयरमैन तरसेम कपूर ने कहा कि 26 अप्रैल 2023 को सुबह 11 बजे जालंधर के अपाहज आश्रम स्थित लाला राम किशोर कपूर विकलांग सहायता ट्रस्ट भवन में बनाए गए नए ऑपरेशन थियेटर में आंखों के ऑपरेशन शुरू किए जा रहे हैं। इसका उद्घाटन पदमश्री विजय कुमार चोपड़ा, पूर्व कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी कांता चावला, आयकर आयुक्त डॉ. गिरीश बाली, सांसद डॉ. अशोक मित्तल, गुरुकुल विश्वविद्यालय के कुलपति सुदर्शन शर्मा, टैगोर अस्पताल के सीएमडी डॉ. विजय महाजन करेंगे। उन्होंने कहा कि सभी इसमें शामिल होकर इस अवसर की शोभा बढ़ाएं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *