पंजाब में कांग्रेस विधायक की गिरफ्तारी पर बढ़ने लगी I.N.D.I.А गठबंधन में तकरार

आज की ताजा खबर पॉलिटिक्स
I.N.D.I.A गठबंधन का हिस्सा होने के बावजूद दिल्ली में राम-राम व अन्य राज्यों में बगल में छुरी रख रही हैं कांग्रेस व आप
टाकिंग पंजाब
नईं दिल्ली। देश में सत्ता पर काबिज मोदी सरकार को हटाने के लिए बनाया गया I.N.D.I.А नामक गठबंधन खतरे में दिख रहा है। इस गठबंधन के घटक दलों के बीच सीट साझेदारी की बात शुरू होने से पहले ही कुनबा बिखरने लगा है। पंजाब की दो बड़ी पार्टियों, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच तलवारें खिंच गई हैं।
    इसका मुख्य कारण पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार की तरफ से कांग्रेस के विधायक को गिरफ्तार करना माना जा रहा है। पंजाब पुलिस ने कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैरा को 2015 के नशीले पदार्थों से संबंधित मामले में गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद कांग्रेस पार्टी ने आम आदमी पार्टी पर ‘राजनीतिक प्रतिशोध’ लेने का आरोप लगाया था। आप पंजाब में सत्तारूढ़ पार्टी है और वहां की पुलिस प्रदेश सरकार के नियंत्रण में ही है, दिल्ली के विपरीत जहां पुलिस का प्रबंधन केंद्र सरकार करती है। बहरहाल, पंजाब में कांग्रेस विधायक की गिरफ्तारी से लगता है कि आप-कांग्रेस के बीच दरारें बढ़ गई हैं।
    ऐसे वक्त में यह घटना बड़ी समस्या हो सकती है जब दोनों दल विपक्षी गठबंधन I.N.D.I.A के हिस्से हैं व दोनों के बीच सीटों की साझेदारी को लेकर चर्चा का बाजार गरम है। दरअसल पंजाब कांग्रेस पहले ही आप के साथ गठबंधन के खिलाफ थी। पार्टी के कई दिग्गज नेता विपक्षी गठबंधन में आप को शामिल करने के खिलाफ थे। पंजाब के साथ दिल्ली में भी यह ही हाल है। यहां पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के बेटे संदीप दीक्षित, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अजय माकन समेत कांग्रेस के कई बड़े चेहरों ने आप से हाथ मिलाने का मुखर विरोध किया था। यह ही विरोध पंजाब में कांग्रेसीयों ने भी किया था। उनका कहना था कि आप से गठबंधन करने से उनका वजूद खतरे में पड़ जाऐगा
    हालांकि कांग्रेस व आप I.N.D.I.A गठबंधन का हिस्सा हैं, लेकिन इसके बावजूद पंजाब कांग्रेस कथित कुशासन से लेकर राज्य के बढ़ते कर्ज तक कई मुद्दों पर आप की भगवंत मान सरकार पर हमला करती रही है। इतना ही नही, आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल भी राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में चुनाव प्रचार के दौरान कांग्रेस पर हमला कर रहे हैं। पंजाब में गिरफ्तार किए गए सुखपाल सिंह खैहरा को मिलने पहुंचे दिग्गज कांग्रेसीयों के लिए तो गेट तक नहीं खोला गया, जिसके बाद इन दिग्गजों को वापस तक लौचना पड़ा है। कांग्रेस के दिग्गज नेताओं ने इस सब के पीछे सीएम भगवंत मान का हाथ होने के आरोप लगाए हैं।
    अब ऐसे में पंजाब में गठबंधन होगा, कांग्रेस व आप के नेता मिलजुल कर यह चुनाव लड़ पाऐंगे, इसके आसार कम नजर आ रहे हैं। क्योंकि खैहरा की गिरफ्तारी के बाद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने तो यहां तक कह दिया था कि उनकी पार्टी अन्याय बर्दाश्त नहीं करेगी। हालांकि पंजाब की आप सरकार तो अब कांग्रेस के धुरंधर नेता मनप्रीत सिंह बादल को जोर-शोर से ढूंढ रही है। अगर उनकी गिरफ्तारी होती है तो उसका असर गठबंधन पर क्या होगा, यह आने वाला समय ही बताऐगा, लेकिन पंजाब में आप सरकार की तरफ से कांग्रेसीयों के खिलाफ खोले मोर्चे का असर गठबंधन पर पड़ना तय है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *