कांग्रेस के विधायक सुखपाल खैहरा को पुलिस ने किया गरिफ्तार.. पुराने एनडीपीएस मामले में हुई गरिफ्तारी

आज की ताजा खबर पॉलिटिक्स

खैहरा ने लगाया मुख्यमंत्री भगवंत मान पर आरोप, बोले उनके खिलाफ दुश्मनी निकाल रहे हैं सीएम 

टाकिंग पंजाब 

भुल्तथ। पंजाब कांग्रेस के विधायक सुखपाल खैहरा को पुलिस ने गरिफ्तार कर लिया है। गुरुवार सुबह उनके  आवास पर जलालाबाद पुलिस ने दस्तक दी, जिसके बाद जलालाबाद पुलिस ने सुखपाल खैहरा को हिरासत में ले लिया। उन्हें गरिफ्तार करने की जानकारी खुद सुखपाल खैहरा ने दी है। सुखपाल खैहरा ने बताया कि उनके खिलाफ चल रहे एक पुराने एनडीपीएस केस में या छापेमारी की गई है।   उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री भगवंत मान उनके खिलाफ दुश्मनी निकाल रहे हैं। उधर सुखपाल सिंह व उनका बेटा इसको लेकर लाइव हुआ, जिसमें वह पुलिस से किस केस में गिरफ्तार करने और गिरफ्तारी वारंट दिखाने की बात कहते हुए नजर आ रहे हैं। हालांकि, काफी देर बातें होने के बाद पुलिस ने सुखपाल सिंह खेहरा को हिरासत में ले लिया। इस दौरान सुखपाल सिंह खेहरा ने कहा कि वह पंजाब सरकार के खिलाफ आवाज उठाते रहते हैं, जिसके चलते सरकार बदलाखोरी की नीति अपना रही है।   इस मामले में पुलिस का कहना है कि सुखपाल सिंह खेहरा के खिलाफ एक पुराना एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज है, जिस संबंध में कार्रवाई की जा रही है। जल्द ही उन्हें जलालाबाद लाकर कोर्ट में पेश किया जाएगा। सुखपाल खेहरा की गरिफ्तारी के बाद अब सरकार व विपक्ष के बीच घमासान होने के आसार है। अब इस मामले में आगे क्या होता है, यह चर्चा का विषय बना हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *