पंजाब में बदला सरकारी दफ्तरों का समय.. सीएम बोले जनता व कर्मचारियों की राए से लिया फैंसला

आज की ताजा खबर पंजाब

आज से 7.30 से 2 बजे तक हुआ सरकारी दफ्तरों का समय … 9 से 5 बजे तक ही खुलेंगे सेवा केंद्र 

टाकिंग पंजाब

अमृतसर। पंजाब के मुख्यमंत्री मंगलवार सुबह 7.30 बजे ही अपने दफ्तर पहुंच गए। दफ्तर पहुंचने पर सीएम ने सीएम भगवंत मान ने लाइव होकर लोगों के सामने समय बदलने को लेकर अपनी बात रखी। सीएम मान ने कहा कि इस बार गर्मी बहुत ज्यादा पड़ने के आसार हैं, जिसके चलते सरकारी दफ्तर सुबह 7.30 बजे खुलेंगे। सीएम मान ने कहा कि यह फैंसला आम जनता व सरकारी कर्मचारियों से पूछ कर लिया गया है। उन्होंने ने कहा कि इस बात की जानकारी 25 दिन पहले ही सभी को दे दी गई थी, ताकि सभी इसके अनुसार अपना टाईम टेबल सेट कर सकें।

सीएम मान ने कहा कि स्कूलों का समय भी इसी अनुसार तय कर दिया गया है। इससे फायदा यह होगा कि माता-पिता ऑफिस आने से पहले बच्चों को स्कूल छोड़ेंगे व दोपहर घर जाते हुए बच्चों को साथ ले जा सकेंगे। इससे यह भी होगा कि दफ्तर से निकलने के बाद कर्मचारियों को अपने परिवार के साथ समय बिताने के लिए समय भी मिल पाएगा। सीएम मान ने कहा कि इस फैंसले से लोग सरकारी दफ्तरों में पहुंच कर सुबह सुबह अपने काम करवा कर फ्री हो जाऐंगे। उसके बाद लोग अपने रोजमर्रा के कामों में जा सकते हैं, जिससे लोगों को अपनी दिहाड़ी ख्रआभ नहीं करनी पड़ेगी।    उन्होंने कहा कि ऐसा विदेशों में होता रहा है व आज भी हो रहा है। हमारा देश एक ही टाइम जोन में है, लेकिन हम अपने दफ्तर के टाइम को शिफ्ट कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि इससे पहले समय 9 से 5 का होता था। लोगों को अपनी दिहाड़ी को छोड़ काम को चुनना पड़ता था। लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। हालांकि सीएम ने कहा कि इस बदलाव के परिणाम 15 जुलाई तक देखे जाएंगे। इसके परिणाम अच्छे हुए तो इसे आगे बढ़ाया जा सकता है। अगर सभी कुछ ठीक रहा तो जैसे स्कूलों का समय गर्मी व सर्दी में अलग होता है, उसी अनुसार दफ्तरों का समय भी निर्धारित किया जाएगा। अगर यह एक्सपेरिमेंट सफल हुआ तो आने वाले सालों में सर्दी और गर्मियों के समय में अंतर होगा।    सीएम मान ने इस बदलाव का एक ओर फायदा गिनाते हुए कहा कि इस फैंसले से एक दिन में सरकारी दफ्तरों से 350 मेगावॉट बिजली की खपत कम हो जाएगी। यानी कि एक महीने 16 से 17 करोड़ और ढाई महीनों में 40- 42 करोड़ का फर्क होगा। बिजली बोर्ड के अनुसार पंजाब में बिजली की खपत के पीक आवर दोपहर 1.30 से 4 बजे तक का होता है। ऐसे में दफ्तरों का समय बदलने से बिजली का प्रयोग उस पीक तक नहीं जाएगा, जिससे बिजली की खप्त कम होगी व बिजली की बचत भी होगी। सीएम ने साफ किया कि इस साल न इंडस्ट्री, न घरों और न ही किसानों पर कोई बिजली कटौती की जाएगी। धान लगाने के लिए 8 घंटे बिजली दी जाएगी। पंजाब को जोन में बांटा जाएगा और उसी अनुसार बिजली धान लगाने के लिए दी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *