आदमपुर से सैंकड़ो लोग हुए आम आदमी पार्टी में शामिल..आप उम्मीदवार को वोट देने का वादा 

आज की ताजा खबर पॉलिटिक्स

इंचार्ज जीतपाल सिंह भट्टी, अल्पसंख्यक आयोग मेंबर नासिर सलमानी की मेहनत लाई रंग..

टाकिंग पंजाब

जालंधर। शहर में होने वाले उप चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी पूरा जोर लगा रही है। इसको लेकर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान कई रैलियां कर रहे हैं तो आप के मंत्री व विधायक भी पूरे जोर शोर से इस उप चुनाव में अपने उम्मीदवार को जिताने की कोशिश मे लगे हैं। इस चुनाव के चलते कई पार्टीयों के नेता व आम जनता आप में शामिल हो रही है।
    इसके चलते आदमपुर से इंचार्ज जीतपाल सिंह भट्टी, अल्पसंख्यक आयोग मेंबर नासिर सलमानी, कुलविंदर पावला आदमपुर इंचार्ज, ब्लॉक प्रधान बलविंदर सिंह पार्षद आशु ने रिटायर प्रोफेसर रणदीप सिंह नाजका व उनके साथियों को आम पार्टी में ज्वाइन करवाया। इस दौरान हरदीप सिंह ने सैकड़ों आदमपुर वासियों के साथ आम आदमी पार्टी की जोरदार मीटिंग भी करवाई। इस दौरान जीतपाल सिंह भट्टी, अल्पसंख्यक आयोग मेंबर नासिर सलमानी ने कहा कि आप की जनता हितैषी नीतियों के कारण ही लोग अब लगातार आप में शामिल हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें यकीन हैकि इस उप चुनाव में भी जालंधर जिले की जनता सुशील कुमार रिंकू को जिता कर संसद में भेजेगी।
   उन्होंने लोगों से अपील की ​है कि वह इस बार भी आम आदमी पार्टी पर विश्वास जताकर इस उप चुनाव में आप उम्मीदवार सुशील कुमार रिंकू को विजयी बनाए। आपको बतां दें कि जालंधर उप चुनाव को लेकर पंजाब के मुख्यमंत्री, मंत्री व विधायक जनता के बीच पहुंच रहे हैं। आदमपुर में सीए भगवंत मान बी रैली करके आप उम्मीदवार के हक में प्रचार कर चुके हैं। आम आदमी पार्टी पूरा जोर लगा रही है कि यह सीट वह जीत सके। सीएम के मैदान में उतरने के कारण आप कार्यक्रता भी पूरे जोर शोर से इस चुनाव में आप उम्मीदवार का प्रचार कर रहे हैं। आप कार्यक्रताओं को पूरा भरोसा है​ कि जालंधर जिले की जनता आप उम्मीदवार को जिता कर संसद में जरूर भेजेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *