एचएमवी की पीजी पंजाबी विभाग की अध्यक्षा ने लाहौर में आयोजित विश्व पंजाबी कांफ्रेंस में लिया भाग

आज की ताजा खबर शिक्षा

प्राचार्या प्रो. डॉ. अजय सरीन ने दी मैडम नवरूप को बधाई

टाकिंग पंजाब

जालंधर। हंसराज महिला महाविद्यालय के पीजी पंजाबी विभाग की अध्यक्षा नवरूप कौर ने लाहौर में आयोजित 33वीं विश्व पंजाबी कांफ्रेंस में भाग लिया। प्राचार्या प्रो. डॉ. अजय सरीन ने मैडम नवरूप को बधाई दी। मैड़म नवरूप ने बताया कि यह कांफ्रेंस 3 दिन की थी। कांफ्रेंस के समापन समारोह पर भारत से गए लेखकों के दल का बहुत गर्मजोशी से स्वागत किया गया।        पाकिस्तान के पंजाबी लेखक पंजाबी भाषा के विकास के लिए बेहतरीन कार्य कर रहे हैं। कांफ्रेंस के दौरान, भारत व पंजाब के गायकों ने रंगारंग कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया। भारत से गए दल ने ननकाना साहिब व करतारपुर साहिब में माथा भी टेका। इस कांफ्रेंस में नवरूप ने अपना पेपर भी पढ़ा जिसका शीर्षक पंजाब दे लोक नायक, परंपरा अते प्रतिमान था। उन्होंने अपने सहकर्मियों के साथ अपना अनुभव भी सांझा किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *